Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / 71वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष!! राजपाल यादव ने अपने फैंस के साथ गाज़ियाबाद में बड़ी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

71वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष!! राजपाल यादव ने अपने फैंस के साथ गाज़ियाबाद में बड़ी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

71 वें स्वतंत्रता दिवस की पूरे देश में धूम मची है। हर कोई अपनी तरह से स्वतंत्रता दिवस मना शहीदों को याद कर रहा है।

इसमें बॉलीवुड भी कहाँ पीछे रहता। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजपाल यादव जो अपने फैन्स के दिलो में हमेशा राज करते हैं और राजपाल यादव भी अपने फैन्स से मिलने के लिए कुछ न कुछ बहाने ढूंढ ही निकालते हैं।
तो इस बार 15 अगस्त को राजपाल यादव गाज़ियाबाद आये जहाँ उन्होंने ध्वजारोहण किया। गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था जहां 100 फ़ीट लंबा विशालकाय भारतीय ध्वज बड़ी ही शान से फहराया गया। राजपाल यादव के साथ उनके साथी कुलदीप यादव भी रहे।


राजपाल यादव ने सभी देशवासियों को शांति और सद्भावना का संदेश भी दिया और शहीदों को याद किया। राजपाल यादव को देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ जुट गयी जिसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्क़त करनी पड़ी।
राजपाल यादव अभी हाल ही जुड़वाँ 2 की शूटिंग ख़त्म करके लंदन से लौटे हैं। उनकी एक फ़िल्म की शूटिंग और चल रही है।
राजपाल यादव गाज़ियाबाद से सीधे कान्हा जी के दर्शन करने मथुरा वृंदावन चले गए। जहां वो भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर सर्व सम्भाव के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने भी सभी देशवासियों को बधाई दीं। कुलदीप यादव ने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। यहाँ कई संस्कृतियों का मिलन होता है और सब प्यार से एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बस इस भाईचारे को हमें बनाकर रखना है और कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देना है कि हम सब एक हैं और एक रहेंगे।

*****

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading