Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की हालत पतली 135 रन पर ढेर होने के बाद खेल रही है फ़ॉलोवन

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की हालत पतली 135 रन पर ढेर होने के बाद खेल रही है फ़ॉलोवन

 

 

 

भारत और श्रीलंका के बीच यहां रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। चायकाल के बाद श्रीलंका की पहली पारी 37.4 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। भारत ने उसे फॉलोऑन खिलाया है। अंतिम समाचार मिलने तक श्रीलंका के दूसरी पारी में एक ओवर में 6/0 रन हो गए थे।

श्रीलंका की पहली पारी में उपुल थरंगा 5, दिमुथ करुणारत्ने 4, कुशल मेंडिस 18, एंजेलो मैथ्यूज 0, निरोशन डिकवेला 29, दिलरुवान परेरा 0, कप्तान दिनेश चांडीमल 48, पुष्पकुमारा 10, लक्षण संदाकन 10 व फर्नांडो 0 रन पर आउट हुए। कुलदीप यादव ने चार, मोहम्मद शमी व रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 और हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया। मेंडिस रन आउट हुए।

इससे पहले लंच के बाद भारत की पहली पारी 122.3 ओवर में 487 रन पर सिमट गई। आज आउट होने वाले भारतीय रिद्धिमान साहा (16), कुलदीप यादव (26), मोहम्मद शमी (8) व हार्दिक पांड्या (108) रहे। उमेश यादव तीन रन पर नाबाद लौटे। लक्षण संदाकन ने पांच, पुष्पकुमारा ने तीन और विश्वा फर्नांडो ने दो विकेट लिए। भारत ने सुबह अपनी पारी 329/6 रन से आगे बढ़ाई।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Jaspal Rana Death: दिग्गज शूटर और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जशपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Jaspal Rana Death: दिग्गज शूटर और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जशपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe