Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोरखपुर में बच्चों की मौत के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुलायी डॉक्टर्स की मीटिंग

गोरखपुर में बच्चों की मौत के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुलायी डॉक्टर्स की मीटिंग

 

गोरखपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में डॉक्टर्स की मीटिंग बुलायी है। आपको बता दें कि दिल्ली में अगस्त के महीने से डेंगू, चिकिनगुनिया, मलेरिया जैसे बुखार शुरू हो जाते हैं और ये अतिगंभीर होते हैं। पिछले साल अकेले दिल्ली में 700 लोगों की मौत डेंगू, चिकिनगुनिया से हो गयी थी।
इस बार सीएम केजरीवाल ने पहले से ही कमर कस ली है। दिल्ली के लगभग हर इलाकों में फॉगिंग शुरू कर सी गयी है।

गोरखपुर के सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही की वजह से हुई बच्चों की मौत के बाद अन्य जगहों पर सतर्कता बढ़ गई है। इसी के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के सभी सरकारी हॉस्पिटलों के डॉक्टरों की 16 अगस्त को आपात बैठक बुलाई है।

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने बैठक में सभी डॉक्टरों को हॉस्पिटल की स्टेटस रिपोर्ट और साथ ही वहां पर दवाइयों की उपलब्धता पर रिपोर्ट के साथ आने का निर्देश दिया है। यह कदम सरकारी हॉस्पिटल्स में उपकरणों और दवाइयों की जरुरत या फिर कमी को चेक करने के लिए उठाया गया है।

यह बैठक यूपी के गोरखपुर की दुखद और शर्मनाक घटना के मद्देनजर उठाया गया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading