
हिमाचल के मंडी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। एक पहाड़ खिसकने से कई लोगों की मौत हो गयी और बहुत सारे लोग अभी लापता हैं।
पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। एनएच पर उरला- जोगिंद्रनगर के पास कोटकरूपी में रात के अंधेरे में पहाड़ी दरकी और अपने साथ यात्रियों से भरी दो बसों सहित कई अन्य वाहनों को भी ले गई। चंद सेकेंड में तबाही का जो भयावह मंजर देखने को मिला, उसे बयां करना कठिन है।
इस हादसे में कई और लोगों की जान जाने की आशंका है अभी तक 6 लोगों के शव मिल चुके हैं। रात दो बजे के करीब पहाड़ी से मलबा गिरा और कई वाहनों को अपने साथ दूर तक ले गया।
बताया जा रहा है कि कोटकरूपी में दो बसें रात को चाय-पानी के लिए रुकी थीं। इसके अलावा कई और वाहन भी यहां पर खड़े थे। जैसे ही ऊपर से पहाड़ी दरकी दोनों बसों के अलावा वहां पर खड़े कई और वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। एचआरटीसी की बसों में एक कटड़ा-मनाली रुट पर जा रही बस थी, जिसमें करीब सात यात्री सवार थे।

बस के चालक ने ऊपर से मलबा आता देखा और सवारियों को भागने को कहा। वहीं चम्बा से मनाली जा रही बस में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। ये बस मलबे के साथ एनएच से 1 किलोमीटर नीचे बह गई है। इस बस में 45 सवारियां होने की आशंका है। इसके अलावा वहां आसपास खड़े कई और वाहन भी मलबे में दफन हो गए हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7