
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल खत्म हो गया। अपनी फेयरवेल में हामिद कुछ ऐसा बोल गए कि राजनीति में के बवाल उठ गया। हामिद अशाहिष्णुता पर ऐसे सवाल करके गए जिस पर सभी नेताओं ने अपनी चुप्पी साध ली।
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि अंसारी जी बेहतरीन यादें छोड़कर जा रहे हैं और उनका सदन में योगदान काफी अहम रहा है।
पीएम ने अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में सबको संभाला है। 10 साल तक राज्यसभा के उपसभापति रहे अंसारी को पीएम मोदी ने दोनों सदनों और देश वासियों की तरफ से शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति अंसारी से कहा कि जब मैं पीएम बना तब मैंने जाना कि कैरियर डिप्लोमेट क्या होता है, जिसे आपने बखूबी निभाया है।
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने कई केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता समेत सपा नेता मुलायम सिंह यादव पहुंचे।
इस भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल सहयोगी शामिल हुए। बता दें कि अंसारी देश के 12वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं और आज यानि 10 अगस्त को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7