
चेतावनी….
कृपया बीजेपी नेताओं पर कोई भी आरोप ना लगायें..।
क्योंकि भाजपा के नेताओं, उनके बच्चों और उनके रिश्तेदारों द्वारा गुंडागर्दी, हत्या, लूट, आतंकवादियों की मदद या आतंकवाद, महिलाओं की इज्ज़त पर हाथ डालना, बच्चे बेचना, मानव अंगों की तस्करी करना, महिलाओं का रेप करना… ये सब राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति के दायरे में आता है और भाजपा के कार्यकर्ता, नेता सबसे बड़े वाले देशभक्त हैं….।
तुम इतने सारे बॉयफ्रेंड रखती हो। तुम ऐसी हो तुम वैसी हो.. तुम आवारा हो, बदचलन हो.. ऐसे कपड़े पहनती हो मटक-मटक कर चलती हो और ना जाने क्या-क्या हो..।
क्या एक बार भाजपा वाले राष्ट्रभक्त को अपने आपको छेड़ने का अधिकार नही दे सकती हो.. वैसे आप होती कौन हो अधिकार देने वाली.. ये सच्चे राष्ट्रभक्त हैं इनको आपके साथ बलात्कार करने के लिए आपके हाँ की इंतजार की जरूरत नहीं… वो अपने अधिकारवश सब कर लेंगे और अगर विरोध करने या आरोप लगाने की कोशिश की तो तुम्हारी वो हालत होगी जो रेप के बाद भी नहीं होती। भाजपा का आईटी सेल, भाजपाई तुम्हारा रोजाना चरित्र चित्रण करेंगे। तुम्हारे इस बॉयफ्रेंड के साथ तो कभी उस बॉयफ्रेंड के साथ दर्शायँगे इतना ही नही तुम्हें ये सब मिलकर एक चरित्रहीन लड़की साबित कर खुद माँ काली को साक्षी मानकर सच्चे राष्ट्रभक्त, देशभक्त बन जाएंगे। लेकिन तुम हमेशा के लिए रोओगी अपने चरित्र को लेकर।
देखो तुम्हारी इज्ज़त राष्ट्रभक्तों के हातों में लुट रही है तुम धन्य होने वाली हो..। तो सुनो, समझों और सह लो..।
और कृपया करके उन पर आरोप न लगाओ.. उनका साथ दो….।
इसी में है “सबका साथ, सबका विकास” है।
विकास से याद आया…
हरियाणा के मुख्यमंत्री बुजुर्ग हैं और इस उम्र में सठियाना कोई बड़ी बात नहीं है।
भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर एक बड़ा आरोप लगा है और माननीय मुख्यमंत्री आरोपों की जांच करवाने के बजाय उसे बचाने में लगे हुए हैं, दूसरों को हिदायत दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री साहब का कहना है कि बच्चों की गलती की सजा बड़ों को नही मिलनी चाहिए। या जब बच्चे गलती करते हैं तो उसमें माँ बाप कैसे दोषी हुए…
मुख्यमंत्री साहब आपकी बात ठीक है लेकिन ऐसे माँ-बाप का क्या किया जाए जब वो एक लड़की की सरेआम इज्ज़त उछालने वाले आतंकी बेटे को निर्दोष बता जमानत करवाने के लिए जी जान लगा देते हैं।
यही मामला किसी और पार्टी के नेता के किसी दूर के रिश्तेदार ने झूंठे को भी किया होता तब आपकी पार्टी और आपका पूरा नेतृत्व उस नेता को देशद्रोही, आतंकवादी, आततायी, गुंडा, रेपिस्ट ना जाने क्या क्या ठहरा देता…. तो सुभाष बराला का बेटा ऐसे कैसे छूट गया..। भाजपा नेताओं या उनके बच्चों के द्वारा महिलाओं की इज्जत पर हाथ डालना भी किसी राष्ट्रभक्ति या देशभक्ति के दायरे में आता है..?
शर्म करो खट्टर साहब.. कम से कम अपनी उम्र का तो लिहाज करो.. हरियाणा वैसे ही बेटियों की इज्ज़त उछालने और मारने दोनों में नं0 1 है।
खैर शुक्र है शुभाष बराला भाजपा के अध्यक्ष हैं..। आम आदमी पार्टी या कांग्रेस के होते तो अब तक दोनों बाप बेटे जेल में होते.. और पिछवाड़ा सिकवा रहे होते..।
*****

मनीष कुमार
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
bahut ache se dhoya hai….