Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Dharm Sansar / धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

 

आज रक्षाबंधन का त्यौहार है। इसको पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया। ये एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम क्या सिख क्या ईसाई सभी बहने अपने भाइयों के लिए लम्बी उम्र की कामना करते हुए रक्षाबंधन के त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं।
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। भद्रा और ग्रहण की परवाह किए बगैर बहनें अपने भाईयों के राखी बाँध रही है। शुभ मुहूर्त 11 बजे शुरू हुआ जो 2 बजे तक चलेगा। चंद्रग्रहण रात 10.52 बजे से 12.48 तक रहेगा। कई सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। चन्द्रग्रहण से पहले 2 बजे से सूतक लग जाएगा। इस दौरान खानपान निषेध रहता है।
श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण आज शाम पांच बजे मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। अगले दिन मंगलवार सुबह पांच बजे शुभ मुहुर्त में ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों में सायंकालीन आरती भी नहीं की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक का भगवान पर असर पड़ता है, इसलिए चंद्र ग्रहण से पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Maharashtra Baba Ashok Kharat Exposed: Shocking Allegations of MMS Blackmail, Occult Practices and Massive Crime Network

Maharashtra Baba Ashok Kharat Exposed: Shocking Allegations of MMS Blackmail, Occult Practices and Massive Crime Network

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading