
अपनी पार्टी जेडीयू से शरद यादव की नाराजगी अब जेडीयू के नेताओं के गले नही उतर रही है। जेडीयू के नेताओं ने शरद यादव पर निशाना साधा है।
बिहार में सत्तारुढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पर भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए नए गठबंधन का साथ नहीं देने पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। जद-यू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां कहा, शरद यादव बिहार में राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन का समर्थन करके भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर रहे हैं।
प्रवक्ता से राज्यसभा सदस्य शरद यादव द्वारा राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोडक़र बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाने संबंधी नीतीश कुमार के निर्णय का विरोध करने संबंधी सवाल पूछा गया था। प्रवक्ता ने शरद यादव द्वारा 17 अगस्त को नई दिल्ली में सांप्रदायिकता के खिलाफ एक सेमिनार आयोजित करने पर सवाल उठाया। नई दिल्ली में यह सेमिनार जद-यू की पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दो दिन बाद हो रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express