Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा के नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी ने “वंदे मातरम” पर ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं को घेरा

भाजपा के नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी ने “वंदे मातरम” पर ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं को घेरा

 

 

भाजपा नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी ने “वंदे मातरम” पर ओवैसी और MIM के नेताओं को जबरदस्त घेरा है और साथ ही एक कड़ा संदेश भी दिया है।

मज़हर अब्बास ने ख़बर 24 एक्सप्रेस के माध्यम से ओवैसी को चतेया है कि वो “वंदे मातरम” पर मुसलमानों को बदनाम ना करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान को” वंदे मातरम या जय हिन्द” बोलने में कोई दिक्कत नही है। ये ओवैसी जैसे या उनकी पार्टी के नेता ओच्छी राजनीति करके मुसलमानों को बदनाम करने का काम करते हैं।

मज़हर अब्बास का कहना है कि वो 1000 बार वंदे मातरम बोलेंगे। उनके दिल मे हिंदुस्तान बसता है और वो अपने वतन से बेहद प्यार करते हैं। इस्लाम में कहीं नही लिखा कि कोई अपने वतन से प्यार नही कर सकता या वंदे मातरम जैसे शब्द नहीं बोल सकता।

अब्बास का कहना ऐसे लोगों को वजह से ही इस्लाम पर उंगलियां उठती है और आपसी भाईचारे में लकीरें खिंचनी शुरू हो जाती हैं।


उन्होंने कहा कि ओवैसी या उनकी पार्टी के किसी भी नेता को वंदे मातरम बोलने में दिक्कत है, देशभक्ति करने या उसको निभाने में दिक्कत है तो दरवाजे खुले हुए हैं। भारत मे रहकर सिर्फ अपने वतन की बात करना है, भारत की बात करना है, ये देश सभी का है सभी का समान है इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और इसको निभाना हमारी जिम्मेदारी।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading