Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / समाजवादी कुनबा फिर बगावत की ओर, शिवपाल यादव बनाना चाहते हैं नई पार्टी, मुलायम की हाँ का इंतजार

समाजवादी कुनबा फिर बगावत की ओर, शिवपाल यादव बनाना चाहते हैं नई पार्टी, मुलायम की हाँ का इंतजार

 

 

समाजवादी पार्टी फिर से एक बार झगड़े का रूप ले रही है। लड़ाई का प्रारूप पहले ही जैसा है। शिवपाल यादव दूसरी पार्टी बनाना चाहते लेकिन उन्हें पहले की तरह मुलायम की हाँ का इंतजार है।

सपा में जारी बगावत के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी नई राजनीतिक पारी खेलने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस आशय का अल्टीमेटम शिवपाल ने सपा के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दे दिया है। शिवपाल ने मुलायम से साफ शब्दों में कहा है कि या तो वह सपा की कमान फिर से संभालने के लिए मुहिम शुरू करें या फिर उन्हें भविष्य का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र कर दें। इसके बाद उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव से भी मुलाकात की।
शिवपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही राजग में जुड़ने का निर्णय लेंगे। इसके लिए या तो वह जदयू में शामिल होंगे या नई पार्टी बना कर राजग में शामिल होंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा नेतृत्व के संपर्क में रहे शिवपाल को कई तरह के प्रस्ताव मिले थे।

सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने भाजपा के प्रस्तावों पर भी मुलायम से बात की थी। शरद से रविवार को हुई मुलाकात के दौरान भी शिवपाल ने जदयू में शामिल होने की संभावना तलाशी। दरअसल, भाजपा मिशन 2019 के प्रति पूरी तरह से आश्वत होने केलिए सपा के यादव वोट बैंक में बड़ा सेंध लगाना चाहती है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद पार्टी की ओर से शिवपाल को संदेश भिजवाया गया। पार्टी की रणनीति शिवपाल के साथ-साथ मुलायम को भी साधने की है।

बताते हैं कि बिहार में घटे सियासी घटनाक्रम के बाद पार्टी की ओर से शिवपाल को फिर से पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेने के लिए कहा गया। बताते हैं कि शिवपाल भाजपा के प्रस्तावों पर पहले से ही राजी हैं। हालांकि मुलायम अनिर्णय की स्थिति में हैं। यही कारण है कि शिवपाल ने मुलायम से मिल कर अपनी भविष्य की रणनीति पर चर्चा की है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading