
भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वैंकेया नायडू का नाम सामने लाकर वैसे तो सबको चौंका दिया था। और आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया।
इस पर वैंकेया नायडू ने कहा कि मैंने पार्टी की सेवा निस्वार्थ की। पार्टी को मैंने अपनी माँ माना। जैसा पार्टी की तरफ से आदेश आता गया मैं मानता गया।
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दो सेट में नामांकन दाखिल करने के बाद वेंकैया मीडिया से मुखातिब हुए और उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
वेंकैया ने कहा मैं पिछले चार दशक से आम जनता से जुड़ा रहा हूं लोगों से जुड़े रहना और उनके लिए काम करना मेरा जुनून है। उप राष्ट्रपति पद पर आने के बाद भी मैं प्रयास करता रहूंगा कि आम जनता के लिए कुछ कर सकूं।
वेंकैया ने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के पद तक पहुंच सकता है। वेंकैया ने कहा उप राष्ट्रपति का कार्यालय कुछ अलग तरह विशेषताओं वाला होता है, उम्मीद है मैं इसके साथ न्याय कर पाऊंगा।
इस मुद्दे पर भावुक होते हुए नायडू ने कहा वह एक साल के थे जब उनकी मां का निधन हो गया, उसके बाद पार्टी ही मेरी मां की तरह रही, जिसके साये में पलकर बड़ा हुआ।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7