Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / ईमानदारी की सज़ा!! शशिकला को जेल में मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट की शिकायत करने वाली डीआईजी का तबादला

ईमानदारी की सज़ा!! शशिकला को जेल में मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट की शिकायत करने वाली डीआईजी का तबादला

 

 

लो जी हो गया ट्रांसफर !! भारत मे ईमानदारी महज़ दिखावाभर है। अगर किसी के दिमाग से ईमानदारी का कीड़ा बाहर आता है तो उसका ट्रांसफर या सस्पेंसन हो जाता है। यानि कोई अफसर अगर ईमानदारी से काम करना चाहता है तो ये इन भ्रष्ट नेताओं की आंख में खटकता है।

भारत में ऐसे कितने अफसर हैं जिनको ईमानदारी की सज़ा अपने सस्पेंसन से या ट्रांसफर से चुकानी पड़ी।

ऐसे ही एक अफसर थीं डी. रूपा जिन्होंने वीके शशिकला को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया था। अब बदले में रूपा को ट्रांसफर रूपी इनाम मिला।
डी रूपा का ट्रांसफर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में किया गया है। गौरतलब है कि डीआईजी डी रूपा ने शनिवार को एआईएडीएमके अध्यक्ष शशिकला मामले में अपनी दूसरी रिपोर्ट डीजीपी आर के दत्ता को सौंपी थी। जिसमें उन्होंने जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था।
DIG डी रूपा के ट्रांसफर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को सबकुछ बताना जरूरी नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपनी रिपोर्ट में डी रूपा ने केंद्रीय जेल में रख-रखाव के मामलों पर प्रकाश डाला था। इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके अध्यक्ष वीके शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट देने संबंधित कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट में बताया गया था कि विजिटर गैलरी में केवल दो सीसीटीवी कैमरा मौजूद हैं। कैमरा नंबर 8 और 9 एडमिशन रूम के पास लगे हुए हैं जिनमें रिकॉर्डिंग की सेवा उपलब्ध नहीं है। शशिकला को एक अलग कमरा दिया गया था कि जिसमें वह किसी से भी मिल सकती थीं। सभी घटनाएं कैमरे में कैद हुई थीं, लेकिन उसकी रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई।

गौरतलब है कि डीआईजी रूपा ने जेल प्रशासन पर स्पेशल ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया था। डीआईजी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी डीजी (जेल) सत्यनारायण राव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि शशिकला को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। हालांकि राव ने डीआईजी के सभी आरोप को गलत बताया था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading