Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / IFFA अवॉड 2017, बॉलीवुड के रंगों में रंगा न्यूयॉर्क, किसकी झोली में आया कौनसा अवार्ड, कौन हुआ निराश देखें एक रिपोर्ट

IFFA अवॉड 2017, बॉलीवुड के रंगों में रंगा न्यूयॉर्क, किसकी झोली में आया कौनसा अवार्ड, कौन हुआ निराश देखें एक रिपोर्ट

 

इस आईफा 2017 का आयोजन न्यूयॉर्क में हुआ है। इस समारोह में कई बॉलीवुड सिलेब्स अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने पर और परफॉर्म करने के लिए पहुंचे है। अनील कपूर की बेटी सोनम कपूर स्टारर फिल्म नीरजा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।

वहीं फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए आलिया भट्ट और शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आईफा अवॉड में फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टारी के लिए अनुपम खेर को बेस्ट सपोर्टिग एक्सर का अवॉड दिया गया। अभिनेत्री शबाना आजमी को फिल्म नीरजा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग फिमेल एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।

एआर रहमान को संगीत में उनके 25 साल के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस दिशा पाटनी को फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड।

इसके अलावा बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड दिलजीत दोसाझं के नाम रहा। आपको बता दें कि दिलजीत फिल्म उड़ता पंजाब में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे।

ये है विनर्स की पूरी लिस्ट : –

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अमित मिश्रा (बुलेया, ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर (उड़ता पंजाब) और तुलसी कुमार (एयरलिफ्ट)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट कॉमिक एक्टर- वरुण धवन (ढिशूम)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल- जिम सरभ (नीरजा)
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (चन्ना मेरेया, ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट फीमेल डेब्यू- दिशा पाटनी (एमएस धोनी)
बेस्ट डेब्यू मेल- दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)
बेस्ट स्टोरी- आएशा देवित्रे ढिल्लन और शकुन बत्रा (कपूर एंड सन्स)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- अनुपम खेर (एमएस धोनी)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (नीरजा)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल)- शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
बेस्ट फिल्म- नीरजा
बेस्ट निर्देशक- अनिरुद्ध रॉय चौधरी (पिंक)

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe