Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जीएसटी लागू होने जा रहा है लेकिन ये रिटेल कम्पनी कर रही हैं ऑफर्स की बरसात

जीएसटी लागू होने जा रहा है लेकिन ये रिटेल कम्पनी कर रही हैं ऑफर्स की बरसात

 

जीएसटी लागू होने में महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में देशभर में बिग बाजार से लेकर ऐमजॉन तक, सभी रिटेलर्स अपना-अपना स्टॉक खाली करने में जी-जान से जुटे हैं। इधर, ग्राहक भी इसे सस्ते में शौक पूरा करने का सुनहरा अवसर मान रहे हैं क्योंकि हर जगह ऑफर्स की भरमार है। मसलन, जबकि ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट बुधवार की आधी रात से ही सेल शुरू कर चुका है। इधर, फ्लिपकार्ट की प्रतिस्पर्धी कंपनी ऐमजॉन भी कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर 40 से 50 प्रतिशत तका का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि, ऐमजॉन का कहना है कि यह कोई जीएसटी से पहले का ऑफर नहीं है।

 

‘कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड ड्युरेबल्स के ज्यादातर ऑफलाइन रिटेलर छह महीने से ज्यादा पुराने स्टॉक्स खाली करने पर तुले हैं क्योंकि उन्हें इन पर जीएसटी के बाद पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।’

रिटेलर्स अभी कपड़े, जूते और अक्सेसरीज पर भी जबर्दस्त छूट मिल रही है। मोबाइल वॉलिट कंपनी पेटीएम भी हाल ही में ऑनलाइन स्टोर पेटीएम मॉल लॉन्च किया है और एक महीने में इस प्लैटफॉर्म पर ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गई है।
हालांकि, ज्यादातर जीएसटी सेल 30 जून को ही खत्म होने जा रही, जीएसटी के आते ही टूथपेस्ट समेत रोजमर्रा की जरूरतों के कई सामानों के दाम घटने जा रहे हैं। लेकिन, एफएमसीजी कंपनियां मन बदलने को तैयार नहीं दिख रहीं और कंपनियों का कहना है कि वो वेट ऐंड वॉच पॉलिसी अपनाएंगे। हमारे ऑफर्स एक कोशिश है 1 जुलाई के बाद उन्हें दाम कम करने को मजबूर करने के लिए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading