
रेप के कई केसों में देखा गया है कि आपसी दुश्मनी, ब्लैकमेलिंग या बदला लेने की भावना में महिलाओं द्वारा रेप के केस दर्ज किये जाते हैं जो बाद में फ़र्ज़ी पाए जाते हैं।
अदालत ने ऐसे केस में दो लोगों को रेप के आरोप से बरी करते हुए कहा कि महिला ने दोनों में से किसी एक पर शादी का दबाव बनाने के लिए केस दर्ज कराया।
अडिशनल सेशन जज गौतम मनन ने दोनों आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि 21 साल की शिकायतकर्ता की गवाही को देखें तो इन दोनों को रेप, बंधक बनाकर रखने के मकसद से अगवा करने, जहर देकर चोट पहुंचाने और गलत ढंग से बंधक बनाकर रखने का दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
अदालत ने कहा कि महिला के बयान से साफ है कि न ही उसका कार में अपहरण हुआ, न उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई और न कभी आरोपियों ने उसका रेप किया। शिकायतकर्ता को उसकी एक दोस्त ने गलत सलाह देते हुए दोनों आरोपियों में से किसी एक को शादी के लिए मजबूर करने के लिए ऐसा बयान देने के लिए कहा।
अभियोजन के मुताबिक, पिछले साल महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें महिला ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर, 2016 को कथित आरोपियों ने गुड़गांव में एक बस स्टैंड पर उसे नशा देकर बेहोश कर दिया और एक फ्लैट में ले गए।
वहां उन्होंने कथित रूप से जबरन उसे शराब पिलाई और उसका रेप किया। महिला ने अदालत के सामने गवाही देते हुए कहा कि घटना वाले दिन उसने अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपनी दोस्त के कहने पर उन दोनों में से किसी एक को शादी के लिए मजबूर करने के मकसद से झूठा बयान दिया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7