Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मीरा कुमार आज राष्ट्रपति पद के लिए करेंगी नामांकन दाखिल

मीरा कुमार आज राष्ट्रपति पद के लिए करेंगी नामांकन दाखिल

 

 

राष्ट्रपति चुनाव में आज दलित वर्सेज़ दलित की लड़ाई का आग़ाज़ होने वाला है। भाजपा के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद पहले ही मैदान में हैं वो अपना नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं और आज कांग्रेस की मीरा कुमार भी अपना पर्चा दाखिल कर रही हैं।
राष्ट्रपति चुनावों के लिए 17 दलों के विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार आज संसद भवन में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत एकजुट हुए 17 दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
नामांकन दाखिल करने से पहले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी। मीरा कुमार के 11 बजे के लगभग संसद भवन पहुंचेंगी। इस राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के साथ है।

इससे पहले मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीरा ने उन सभी 17 दलों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की थी जिन्होंने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर मीरा कुमार ने जाति की चर्चा होने पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में विचारधारा का बहुत बड़ा योगदान होता है। राष्ट्रपति जैसे बड़े चुनाव के लिए ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव जाति के नाम पर नहीं बल्कि विचारधारा के नाम पर लड़ा जा रहा है। कोई नहीं चाहता की जाति के लिए चुनाव लड़ा जाए। मीरा कुमार ने जोर देकर कहा कि मैने इस वजह से चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला किया क्योंकि समाज में भेदभाव, जातिवाद के खिलाफ जो विचारधारा है वो मेरे दिल के बेहद करीब है। समाज की असलियत सामने आ रही है। हम ये आंकलन करने में आसानी महसूस कर रहे हैं, कि समाज कैसे सोचता है। इससे पहले जो चुनाव हुए उसमें कई बार उच्च जाति के प्रत्याशी थे, उनकी जाति की चर्चा कभी नहीं हुई। उनके गुणों की चर्चा होती थी। मुझे याद नहीं कि कभी उनकी जाति की चर्चा हुई हो। जाति को गठरी में बांधकर जमीन में गाड़ देना चाहिए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe