Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ट्रंप ने भारत और भारत के इस महान प्रधानमंत्री के बारे में कुछ ऐसा कहा कि दुनिया चौंक गयी

ट्रंप ने भारत और भारत के इस महान प्रधानमंत्री के बारे में कुछ ऐसा कहा कि दुनिया चौंक गयी

 

 

भारतीय प्रधानमंत्री वैसे तो विश्वस्तरीय नेता हैं और उनकी छवि भारत के महान नेताओं की कतार में लाकर खड़ा कर देती है। लेकिन जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्राध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री की खुलेआम तारीफों के पुल बांध दे तो ये कहना लाज़मी है कि मोदी जैसा कोई नही।

आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे हैं।
आज उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों ने करीब 20 मिनट तक अकेले में बातचीत की।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों ने साझा बयान जारी किया जिसमें ट्रंप ने भारत को एक बार फिर सच्चा दोस्त करार देते हुए उसके साथ ‘इस्लामिक आतंकवाद’ के खात्मे की बात कही। साथ ही हिंद महासागर में सबसे बड़ा सैन्य अभियान करने की भी बात कही गई।
डॉनल्ड ट्रंप कहा कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से जिस दिन का शिद्दत से इंतजार कर रहे थे वह सोमवार को आ गया। वाइट हाउस में द्विपक्षीय बातचीत शुरू होने से पहले नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री’ करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि आपका यहां आना हमारे लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि यह मेरा नहीं सवा अरब भारतीयों का सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सच्चा दोस्त’ बताने वाले डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने वाइट हाउस के पोर्टिको में बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भीतर जाने से पहले वे एक-दूसरे से संक्षिप्त बातचीत करते और हालचाल पूछते हुए दिखे।

जब दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘वह इतने महान प्रधानमंत्री हैं। मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।’ ट्रंप ने कहा, ‘आर्थिक रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा।’

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुलाकात के बाद मोदी के लिए वाइट हाउस में डिनर का आयोजन भी किया, जो मौजूदा अमेरिकी प्रशासन में किसी विदेशी नेता के लिए इस तरह का पहला आयोजन है।

ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ मिलकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। वहीं मोदी ने कहा कि इस मीटिंग में हमने आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद से पैदा होने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। मोदी ने ट्रंप परिवार को भारत आने का न्यौता दिया।

साझा बयान के दौरान दोनों वर्ल्ड लीडर दो बार एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। ट्रंप ने कहा कि हम दोनों ( मोदी और ट्रंप) सोशल मीडिया के वर्ल्ड लीडर हैं।

मोदी ने इवांका ट्रम्प को भारत आने का न्यौता दिया है। दोनों देशों के बीच यह मुलाकात अहम साबित होगी। कहा कि हम न्यू इंडिया और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन पर मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर हमारी गहन बातचीत हुई। इस गंभीर चुनौती से हमारे समाज की रक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मोदी ने भारत के प्रति ट्रंप के मित्र भाव की सराहना भी की।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading