
भाजपा के एक रसूखदार नेता की फैक्ट्री में पशुओं की चर्बी से घी और तेल बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यूपी उत्तराखंड की कई फैक्ट्रियों में पशु चर्बी से घी तेल बनाया जाता है लेकिन पुलिस प्रशासन और फ़ूड सेफ्टी विभाग की मिलीभगत से चल रहे इस खेल का पर्दाफाश कई बार हुआ है लेकिन मामला पुलिस और फ़ूड सेफ्टी विभाग में जाता है इसके बाद रफा दफ़ा हो जाता है।
आपको बता दें कि आप जिस रिफाइड ऑयल और घी का प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यहां पशुओं की चर्बी से बना घी और रिफाइंड हो सकता है।
यह बात हम नहीं बल्कि तेल और घी बनाने वाली फैक्ट्री में की गई छापेमारी में सामने आया है। उत्तराखंड की सीमा पर बिलासपुर क्षेत्र में रविवार को पकड़ा गया कथित जानवरों की चर्बी से भरा टैंकर रुद्रपुर की एक घी और तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लाया जा रहा था।
इन सबमें चौंकाने वाला वाक्य ये है कि ये फैक्ट्री भाजपा के एक रसूखदार नेता की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को छापेमारी में फैक्ट्री से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं उसके बाबजूद पुलिस ने कोई करवाई नही की।

पकड़े गये टैंकर चालक ने भी पुलिस पूछताछ में खुद इस बात का खुलासा किया है। कि ये टैंकर भाजपा नेता की फैक्ट्री में ही जा रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन चालक ने पुलिस के सामने जो बात कबूल की है उससे यही लगता है कि रुद्रपुर की इस फैक्ट्री में घी और रिफाइंड बनाने के लिए पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रविवार को कुछ लोगों ने शक के आधार पर बिलासपुर क्षेत्र में दो टैंकरों को चालक सहित पकड़कर बिलासपुर पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों टैंकरों में जानवरों की चर्बी भरी थी। चर्बी हापुड़ से लाई जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ युवकों ने खुलासा किया था कि भाजपा नेता की फैक्ट्री में पशु चर्बी से घी तेल बनाकर डब्बा पैकिंग हो रही है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए फैक्ट्री में चर्बी ले जा रहे टैंकरों को रास्ते मे ही पकड़ लिया और जब ड्राइवर को पीटा गया तो उसने टैंकर खोलकर दिखाए जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।
आनन फानन में पुलिस को इस बात को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने भी ड्राइवर से सख्ती से पूँछताछ की, ड्राइवर ने कबूल किया कि वो भाजपा नेता की फैक्ट्री में ही चर्बी ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी की, पुलिस को वहां से भी पशु चर्बी से घी तेल बनाने का संदिग्ध सामान मिला जिसके बाद फ़ूड सेफ्टी की टीम ने भी सेंपल लिए और जांच के लिए लेबोट्री भेज दिए।
ये टैंकर बार्डर पर सुनसान जगह पर खड़े किये गये थे और एक टैंकर का चालक रुद्रपुर की फैक्ट्री के मुनीम के साथ इन्हें उत्तराखंड में प्रवेश कराने के लिए कागजात तैयार करा रहा था।
पकड़े गये टैंकर चालक कानपुर निवासी छोटे ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है। उसने बताया कि चर्बी से भरे दोनों टैंकर रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में ले जाए जा रहे थे। जिस फैक्ट्री का उसने नाम लिया उस फैक्ट्री में घी और रिफाइंड तैयार किया जाता है।
फिलहाल इस फैक्ट्री के खिलाफ न तो यूपी पुलिस ने कोई एक्शन लिया है और न ही उत्तराखंड पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की है।
हापुड़ से चर्बी से भरा टैंकर लेकर रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित शिमला पिस्तौर की फैक्ट्री में जा रहे टैंकर चालक से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई है। पुलिस पूछताछ में टैंकर चालक का कहना है कि वह टैंकर को लेकर किच्छा रोड स्थित एक फैक्ट्री में जा रहा था, वहां इसका क्या किया जाएगा उसे कुछ नहीं पता। उसे सिर्फ फैक्ट्री में माल उतारने को कहा गया है। टैंकर चालक ने यह भी कबूल किया कि वह दूसरी बार टैंकर लेकर फैक्ट्री में जा रहा था। टैंकर में जो चर्बी भरी थी वह हापुड़ स्थित चर्बी निकालने वाली फैक्ट्री से लाई जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि हापुड़ से लाखों की चर्बी उत्तराखंड की फैक्ट्रियों में खपाई जा रही है। चर्बी का प्रयोग घी और रिफाइंड बनाने में किया जा रहा है।
टैंकरों में चर्बी पकड़ जाने के मामले की गंभीरता से जांच की गई तो चौंकने वाले खुलासे हो सकते हैं। इतना तय माना जा रहा है कि चर्बी से बना घी और रिफाइंड बाजारों में बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। बाजार में बिक रहे इस घी का प्रयोग न सिर्फ लोग खाने के लिए कर रहे हैं बल्कि पूजा पाठ में भी यह इस्तेमाल हो रहा है।
आपको बता दें कि मामले को दबाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बिलासपुर पुलिस पर इस मामले को रफा दफा करने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन के साथ ही पहुंच वालों ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ कुछ संगठन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की पैरवी में उतर आए हैं।
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि फूड लैब में जांच कराई जाएगी कि आखिर चर्बी किस जानवर की है और इसका प्रियोग किस लिए हो रहा था। किच्छा रोड स्थित जिस फैक्ट्री का नाम लिया जा रहा है उसकी भी जांच की जा रही है। चूंकि मामला यूपी के बिलासपुर थाने का है, इसलिए वहां की पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। अगर शहर में इस तरह जानवरों की चर्बी का उपयोग खाद्य सामग्री में किया जा रहा है तो इस पर रोक लगाई जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कि यूपी पुलिस ने चर्बी से भरे दो टैंकर पकड़े हैं, इसमें सैंपलिंग के लिए विभाग की टीम भेजी जाएगी और चर्बी की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
**
नोट: अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी है और आप हमसे शेयर करना चाहते हैं तो अवश्य शेयर करें आपकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा, आपका नाम, आपकी पहचान गुप्त रखी जायेगी।
अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें : –
Editor-in-Chief
Khabar 24 Express
Mail: manish@khabar24.co.in
Phone: +91 9654969006, 9654663551, 9654663577
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7