Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / चीन का दुःसाहस!! चाइना हमारी सीमा में घुसकर हमारे बंकर किये तबाह कर रहा है और हम?

चीन का दुःसाहस!! चाइना हमारी सीमा में घुसकर हमारे बंकर किये तबाह कर रहा है और हम?

 

 

चीन भारतीय सीमा में घुसकर अकसर दुःसाहस करता रहता है। भारतीय सीमा में घुसकर कभी चीनी सेना हमारे किसानों को धमकाते हैं तो कभी भारतीय सीमा पर बंकर बना देते हैं। लेकिन अब तो हद ही हो गयी है। चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करके दो बंकरों को बर्बाद कर दिया है। ये चीनी सैनिक सिक्किम में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में ही जमे हुए हैं, और उन्हें रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 10 दिनों से उनकी घेरेबंदी की है। यही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जा रहे दर्शनार्थियों के जत्थे को भी रोक दिया है।
चीनी सैनिकों की घुसपैठ सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोका ला दर्रे में हुई है। इस जगह पर साल 2008 में भी चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारतीय बंकरों को बर्बाद किया था। डोका ला दर्रे इलाके के लालटेन एरिया में चीनियों ने ये दुस्साहसिक कार्रवाई की है।

चीनी सैनिकों की ताजी घुसपैठ और सीनाजोरी के बीच शीर्ष अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी हुई थी। पर 20 जून को हुई इस फ्लैग मीटिंग के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना दी है। कुछ सैनिकों ने चीनियों का वीडियो भी बनाया है।

चीनी सैनिक लगातार भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर रोक कर रखा हुआ है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली में SIR के तहत बूथों का निरीक्षण, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मतदाता सूची की जांच की

रायबरेली में SIR के तहत बूथों का निरीक्षण, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मतदाता सूची की जांच की

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading