
पाकिस्तान के पंजाब में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें करीब 140 लोगों की आग में झुलस जाने से मौत हो गई है। इतना ही नहीं इसमें करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के बहावलपुर में एक ऑयल टैंकर में ब्लास्ट हो जाने की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ है। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
पाकिस्तान में बड़े अखबार डॉन की खबर के मुताबिक तेल से भरे ट्रक की ओवर स्पीड होने की वजह से वो असंतुलित हो गया और सड़क पर घसीटा हुआ गिर गया। टैंकर के गिरने के बाद उससे तेल निकलने लग गया था। बताया जा रहा है कि लोग गिरे हुए तेल को साथ ले जाने की कोशिश में जुट गए थे, लेकिन तभी एक बड़ा ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि से गुजर रही 6 कारें और 12 बाइक्स आग के हवाले हो गई। चौंका देने वाली बात है कि हादसे के पीछे वजह सिगरेट रही है। बताया जा रहा है कि लोग टैंकर से तेल भर रहे थे, वहीं किसी ने सिगरेट पीना शुरू कर दी और इस वजह से वहीं हुआ जिसका डर था। सिगरेट की चिंगारी से ऑयल ने भीषण आग पकड़ ली और वहां मौजूद हर जिंदगी झुलसने लग गई।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7