Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Hockey / भारत ने पाकिस्तान को फिर दी हॉकी में पठखनी

भारत ने पाकिस्तान को फिर दी हॉकी में पठखनी

खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दूसरी बार मात दी। लंदन में चल रहे मुकाबले में शनिवार को खेले गए मैच में भारत ने पा‌किस्तान पर 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की।
भले ‌ही भारतीय टीम खिताबी दौड़ से बाहर ‌हो चुकी हो, लेकिन इस मैच में उन्होंने शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाते हुए मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और पाक टीम पर हावी रही। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था।

ये मुकाबला पांचवे से आठवें स्‍थान के क्लासिफिकेशन के लिए था। अब भारतीय टीम को पांचवें और छठें स्‍थान के लिए कनाडा से भिड़ना होगा। भारत की ओर से रमनदीप सिंह और मनदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे।
शुरुआत से ही पलड़ा भारी

रमनदीप ने मैच के 8वें मिनट में पहला गोल दाग कर भारत का खाता खोला। इसके बाद तो भारतीय टीम ने एक के बाद एक गोल दागने शुरू कर दिए। मैच में 36वें मिनट तक भारत की टीम 5-0 से आगे थी। मनदीप के 59वें मिनट में भारतीय टीम की ओर से आखिरी गोल किया। पाकिस्तान की ओर एक मात्र गोल 41 वें मिनट में एजाज अहमद ने किया।

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading