
पंजाब की तर्ज़ पर अब महाराष्ट्र ने भी कर्ज़ माफ़ी की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कर्जमाफी के वादे को पूरा करते हुए राज्य के किसानों को बड़ी राहत दी है। फड़नवीस सरकार ने किसानों का 1.50 लाख तक कर्ज माफ कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के करीब 89 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कर्जमाफी से राज्य सरकार पर 34 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ आएगा। बता दें कि कर अदा करने वाले किसानों को कर्जमाफी के दायरे से बाहर रखा गया है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र से पहले पंजाब की कैप्टन अमिंदर सिंह सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का एलान किया था। जिन किसानों के पास 5 एकड़ तक की जमीन है उनका वो वाला कर्ज माफ किया जाएगा जिन्होंने फसल उपजाने के लिए कर्ज लिया था। इसके साथ ही दो से पांच एकड़ तक जमीन वाले किसानों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की जाएगी।
साथ ही उद्योग को पांच रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली देने की भी घोषणा की। जिससे कि उद्योगों को भी सस्ती बिजली का फायदा मिल सकें और पंजाब की तरफ उद्योगों को रुझान बढ़ सके।
पंजाब के करीब 10 लाख 25 हजार किसानों को इसका फायदा होना है। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा किया था। पंजाब से पहले महाराष्ट्र और यूपी ने कर्ज माफी का एलान किया है।
पंजाब की अर्थव्यस्था इस वक्त बड़े संटक में हैं इसके बावजूद कैप्टन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में सभी किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन सरकार ने सिर्फ पांच एकड़ तक जमीन वाले छोटे किसानों की कर्जमाफी का एलान किया।
सरकार के इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट भी किया। सीएम ने आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार को मिलने वाले मुआवजे को भी बढ़ाकर पांच लाख करने का एलान किया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7