
कतर ने अरब देशों की उन 13 शर्तों को ठुकरा दिया है, जिनके दम पर उसके बाकी देशों से उसके रिश्ते पहले जैसे हो सकते थे। कतर की ओर से कहा गया है कि वह किसी तरह की शर्त को नहीं मानेगा, साथ ही उसकी जैसी भी हालत हैं वो उससे खुश है। न्यूज एजेंसी एसोसियेट प्रेस की जानकारी के मुताबिक कतर के राजदूत मेहसल बिन अहमद अल तानी ने अमेरिका को अपना जवाब दिया है।
इस बीच उनसे इकोनॉमिक प्रेशर आने की बात कही गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि उनका देश इसका सामना करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि कतर रिश्ते टूट जाने के बावजूद बिना किसी परेशानियों के आगे बढ रहा है।
दरअसल, सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमारित समेत 10 देशों ने कतर के सामने 13 शर्तें रखी थी। इसमें मुख्य शर्तें थी जिसमें कतर को मुस्लिम ब्रदरहुड जैसे आतंकी संगठनों से रिश्ते खत्म करने की अपील की गई थी। इतना ही नहीं इसकी घोषणा सार्वजनिक करने को भी कहा गया। अल-जजीरा चैनल को बंद किए जाने की शर्त भी अरब देशों ने अपने लिस्ट में दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी, बहरीन और यूएई का मानना था कि कतर अगर इन शर्तों को कतर स्वीकार करता है, तो उनके संबंध पहले जैसे हो सकते हैं। इन शर्तों की लिस्ट को मीडियेटर की भूमिका निभा रहे कुवैत के जरिए कतर के सामने रखा गया था।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7