Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / कॉमेडी सम्राट राजकुमार कनोजिया के जन्मदिन पर विशेष

कॉमेडी सम्राट राजकुमार कनोजिया के जन्मदिन पर विशेष

 

 

 

 
हँसी मज़ाक करना, दूसरों को हँसना ये हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसमें तब और मुश्किल होती है जब आप जिंदगी के सारे किरदार निभा रहे हों। एक एक्टर के लिए सबसे मुश्किल काम है कि वो हर वक़्त अपने किरदार के लिए तैयार रहे। हम ऐसे ही एक एक्टर की बात कर रहे हैं जो बेहतरीन एक्टर हैं अगर उन्हें कॉमेडी के साथ साथ रियल एक्टिंग का बादशाह कहा जाए तो गलत न होगा। हम बात कर रहे हैं राजकुमार कनोजिया की जिनका आज जन्मदिन भी है।
राजकुमार कनोजिया ने अपने जीवन के 25 साल भारतीय सिनेमा को दिए हैं। बड़ी महनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है।

 

8 views

 

राजकुमार कनोजिया की जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रही लेकिन अपनी जिंदगी में कभी हार न मानने वाले राजकुमार ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और कॉमेडी से लेकर, रोमांटिक, सीरियस हर तरह के किरदार निभाए।
कई आवार्ड भी राजकुमार के हाथ लगे और इनके काम को हर जगह सराहा भी गया।
थियेटर से शुरुआत करने वाले राजकुमार ने कई टीवी सीरियल, एड फ़िल्म्स, शॉर्ट्स फिल्म्स, डॉक्युमेंट्रीज़, हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ, भोजपुरी, मराठी हर जगह काम किया और काम के प्रति इनकी लगन, महनत, ईमानदारी राजकुमार की सबसे बड़ी मजबूती रही।
राजकुमार ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किये, लेकिन वो ना कभी हार ना थके अपने विश्वास और महनत के दम पर बस आगे बढ़ते गए।
आज राजकुमार का 44वाँ जन्मदिन है और ख़बर 24 एक्सप्रेस की पूरी टीम की तरफ से राजकुमार कनोजिया को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामाएं।
हम आशा करते हैं कि राजकुमार कनोजिया ऐसे ही जिंदगी में आगे बढ़ते रहें उनके जीवन की सारी मुश्किलें दूर हों हर क्षेत्र में वो अपना, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें।
एक बार फिर से आपको आपके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें, आपके आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स, फ़िल्में सुपरहिट रहें। आप ऐसे ही हँसते रहें और दूसरों को गुदगुदाते रहें।
*****

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2 comments

  1. 💐💐💐🎂🎂🎂🎂

    Happy Birthday Rajkumar Ji

  2. Happy birthday sir..

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading