Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सामाजिक संगठनों के साथ किसानों का दिल्ली में ऐलान 16 को देशभर में करेंगे चक्काजाम

सामाजिक संगठनों के साथ किसानों का दिल्ली में ऐलान 16 को देशभर में करेंगे चक्काजाम

 

 

 

कुछ सामाजिक संगठनों और किसानों ने मिलकर दिल्ली में ऐलान किया कि वो 16 जून को देशभर में एमपी सरकार के ख़िलाफ़ चक्काजाम करेंगे।
शनिवार को देशभर के किसान संगठनों ने दिल्ली में बैठक की। बैठक में उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जहां पिछले दिनों किसान आंदोलन के दौरान भडकी हिंसा के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 6 लोग मारे गए थे। गांधी पीस फाउंडेशन में जुटे संगठनों ने दावा किया कि मंदसौर में किसान आंदोलन अहिंसक था। उन्होंने कहा कि 16 जून को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा।

यह बैठक राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की पहल पर बुलाई गई थी। बता दें,किसान आंदोलन सात राज्यों में चल रहा है जिनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक,तेलंगाना, यूपी, राजस्थान और हरियाणा है। किसानों की जो मुख्य मांगें हैं उनमें लागत के आधार पर पचास प्रतिशत लाभकारी मूल्य दिए जाने, पूरी फसल खरीदी जाना और कर्ज माफी है।

इस बीच किसानों के समूह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से अपनी मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने पर अपना विरोध प्रदर्शन अस्थायी रूप से वापस ले लिया। नेशनल साउथ इंडियन रीवर्स इंटर-लिंकिंग फार्मर्स एसोसियेशन के प्रमुख पी अय्यकन्नू ने व्यापक सूखा राहत सहित विभिन्न मांगों पर जोर देने के लिए नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर 40 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading