Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / India / भारतियों ने ब्रिटेन की संसद में कैसे मनवाया अपना लोहा

भारतियों ने ब्रिटेन की संसद में कैसे मनवाया अपना लोहा


आजकल भारतीय दुनिया के हर देश में अपना डंका बजा रहे हैं और हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं।
यूके में शुक्रवार का दिन लोगों और नेताओं के लिए खास रहा। यूके चुनाव में 12 भारतीयों ने जीत हासिल की है। ब्रिटेन आम चुनाव का परिणाम आने के बाद जालंधर में भी खुशी का माहौल है। चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में चार भारतीय जालंधर जिले से हैं। चुनाव में जीतने वाले ये चारों भारतीय न केवल जालंधर जिले से बल्कि एक ही विधानसभा सीट जालंधर कैंट से आते हैं। बता दें कि जीत हासिल करने वाले भारतीयों में दो ऐसे हैं जो ब्रिटिश संसद में पहली बार कदम रखेंगे।
यूके चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में विरेंद्र शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। विरेंद्र ने चौथी बार यूके आम चुनाव में जीत दर्ज की है। लिस्ट में दूसरा नाम तनमानजीत सिंह देसी का है। तनमानजीत यूके आम चुनाव में जीतने वाले पहले ऐसे सिख हैं, जो पगड़ी पहनते हैं। वहीं प्रीत कौर गिल पहली सिख महिला है जिन्होंने ब्रिटेन आम चुनाव में जीत दर्ज की थी।

चुनाव में जीतने वाले जालंधर के चार एमपी लेबर पार्टी से हैं। बता दें कि यूके चुनाव में एक दर्जन भारतीय मूल के लोगों ने जीत हासिल की है। तनमानजीत सिंह देसी यूके विधानसभा में जीतने वाले सबसे कम उम्र के सिख मेयर बने हैं। देसी के पिता यसपाल सिंह देसी भी लेबर पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading