Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महात्मा गांधी चतुर बनिया और कांग्रेस बिना सिद्धांत की पार्टी : अमित शाह

महात्मा गांधी चतुर बनिया और कांग्रेस बिना सिद्धांत की पार्टी : अमित शाह

 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सिद्धान्तों पर काम करने वाली पार्टी थी ही नहीं, बल्कि वह एक स्पेशल गाड़ी के समान है, जिसे आजादी के लिए इस्तेमाल किया गया था।
इसके साथ ही अमित शाह ने महात्मा गांधी को एक चतुर बनिया बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को कांग्रेस के निराशाजनक भविष्य के बारे में पता था। साथ ही शाह ने देश विरोधी नारे लगाने वालो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो देशद्रोही नारे लगाएगा, वो देशद्रोही ही कहलाएगा।

वहीं काग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आराध पर या किसी सिद्धान्त के आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं है। कांग्रेस का गठन आजादी प्राप्त करने के लिए हुआ था। जिसमें सभी विचारधारा के लोग शामिल थे। महात्मा गांधी एक चतुर बनिया थे, उन्हें पता था कि कांग्रेस का आगे क्या होने वाला है। इसलिए उन्होंने कहा था कि काग्रेस को बिखेर देना चाहिए। उन्होंने ये इसलिए कहा था क्योंकि देश चलाने के लिए एक विचारधारा की आवश्यकता होती है और कांग्रेस की तो कोई विचारधारा थी ही नहीं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading