Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / अब छोटे कपड़ों को लेकर दंगल गर्ल फातिमा हुईं सोशल मीडिया में ट्रोल

अब छोटे कपड़ों को लेकर दंगल गर्ल फातिमा हुईं सोशल मीडिया में ट्रोल

 

 

 

छोटे कपड़ों को लेकर पहले प्रियंका चोपड़ा, फिर दीपिका पादुकोण और अब दंगल गर्ल फ़ातिमा सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं फ़ातिमा तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गयीं हैं और उनको भद्दी गालियां और सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं।

 

 

दंगल’ में रेसलर गीता फोगाट का रोल कर ढेर सारी तारीफ बटोरने वाली फातिमा सना शेख अपनी पोस्ट को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। फातिमा को सोशल मीडिया पर रमज़ान के महीने में स्विमसूट पहनने और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

 

फातिमा इस तस्वीर में मालद्वीप के बीच पर ब्लैक स्विमसूट में एक कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। फिलहाल फातिमा माल्टा में हैं और ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लिए शूट कर रही हैं। उनकी फोटो पर आ रहे कॉमेंट्स के मुताबिक लोगों को नाराज़गी इस बात से नहीं है कि उन्होंने छोटे कपड़े पहने, बल्कि इस बात से है कि रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान उन्होंने ऐसी ‘अभद्र’ फोटो पोस्ट की। जहां कुछ लोगों ने फातिमा को जमकर गालियां दीं, वहीं कई सारे यूजर फातिमा के सपोर्ट में भी आए।

 

 

 

25 साल की फातिमा की ये तस्वीरें अंतर्राष्ट्रीय पुरुष मैगज़ीन GQ के जून इशू के लिए हुए फोटोशूट की हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रूपाली सराठे (Roopali Sarathe) ने मिस एंड मिसेज़ सेंट्रल इंडिया सीज़न 3 में सिल्वर कैटेगरी से First Runner Up का खिताब जीता

रूपाली सराठे (Roopali Sarathe) ने मिस एंड मिसेज़ सेंट्रल इंडिया सीज़न 3 में सिल्वर कैटेगरी से First Runner Up का खिताब जीता

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading