
क्या आप ऐसी बात पर यक़ीन कर सकते हैं कि किसी की उम्र सिमित रह सकती है या 40 साल से किसी की उम्र बढ़ी ही ना हो। शायद आपको यक़ीन नहीं आ रहा हो तो ये पूरी रिपोर्ट पढ़िए और सोचिये।

दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास वो सब कर सकता है जो कोई कल्पना नहीं कर सकता। लेकिन इन मोहतरमा के दृढ़ निश्चय और इनके विश्वास ने ऐसा कुछ कर दिखाया जो दूसरों के लिए एक सबक बन जाए।
अगर आप भी उनमें से हैं, जो ‘बस, कल से डाइटिंग शुरू’ करने वाली बात करते हैं और आपका ‘कल’ कभी नहीं आता, तो इनसे कुछ सीखिए। Carolyn Hartz ने लगभग 30 साल से चीनी नहीं खाई है। आज वो 70 साल की हैं, और उनकी बॉडी ऐसी है, जैसी बॉडी पाने के लिए उनसे आधी उम्र की लड़कियां भी तरसतीं हैं।

ऐसा करने से पहले Carolyn खूब चीनी खाती थीं। उन्हें इसकी आदत थी इसलिए चीनी छोड़ने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था लेकिन कैरोलिन ने कमाल का संयम दिखाया और आज उनकी फिटनेस के सब कायल हैं।
सिर्फ चीनी छोड़ देने का फैसला ले लेना ही काफी नहीं है। कैरोलिन कहती हैं, ‘फिट रहने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप अपनी पसंद का खाना-पीना छोड़ दें। बस, इनके बारे में थोड़ा सावधान रहें’ फिट रहने के लिए खाने-पीने के अलावा नींद का ध्यान रखना भी जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वालीं Carolyn हर रोज संस्क्रीन लगाना नहीं भूलती है। 30 साल की उम्र में कैरोलिन की नाक से कैंसर हटाया गया था। तब से वो धूप के बुरे प्रभाव को समझने लगी और उससे बचने की कोशिश करती हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7