Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जाधव को जल्द फांसी देने के मूँड में पाकिस्तान , चल रहा है ये चाल

जाधव को जल्द फांसी देने के मूँड में पाकिस्तान , चल रहा है ये चाल

 

 
जाधव मामले में पाकिस्तान कुछ ऐसा कर रहा है जिससे कि वो जल्दी से जल्दी जाधव को फ़ासी देकर भारत को नीचा दिखा सके।
आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव मामले में औंधे मुंह गिरने वाले पाकिस्तान में उथल-पुथल लगातार मची हुई है। जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की रोक के बाद उनके खिलाफ पाक में लगातार कदम उठाने की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में जाधव की जल्द फांसी को लेकर याचिका डाली गई है।

पाकिस्तान के सीनियर वकील फारूख नईक ने यह याचिका कोर्ट में दायर की है। बता दें कि ब्लूचिस्तान से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे बौखलाया पाक उन्हें हर तरीके से सजा देने को तैयार बैठा है। जाधव भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी हैं और उन्हें पाक से सैन्य कोर्ट ने 10 अप्रैल को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद से दोनों देशों में जाधव को लेकर ठनी हुई है। पाक के मनमानी रवैया पर रोक लगाने के लिए कोर्ट ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद ही उनकी फांसी पर रोक लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीजे की पहली सुनवाई में पाकिस्तान को कूटनीतिक पटखनी दे चुका भारत अब दूसरी सुनवाई में भी उसे चारो खाने चित करने की तैयारी में है। दूसरी सुनवाई में पाक को घेरने के लिए भारत जाधव को राजनयिक पहुंच न देने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा।

दरअसल आईसीजे के आदेश के बावजूद पाकिस्तान ने भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दी है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जाधव के मुकदमे से जुड़े कानूनी पहलुओं की भी जानकारी भारत को नहीं दी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe