बेबस जनता, बेख़ौफ़ बदमाश यही है यूपी की कहानी। भाजपा की सरकार बनने के बाद कयास लगाये जा रहे थे की बदमाश अपनी बदमाशी छोड़ देंगे और यूपी राम राज्य बन जायेगा। लेकिन बिलकुल इसके उलट देखने को मिल रहा है।
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी को लचीले कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है। लेकिन अब भाजपा के शासन में जिस तरह से गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं ये देखकर लग रहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। अपराधी बेख़ौफ़ अपने काम को अंजाम दिए जा रहे हैं। अभी 4 दिन पहले हाइवे पर गैंग रेप की घटना, इलाहाबाद के पास मर्डर और 5 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना, यूपी के बाराबंकी में 12 साल की मासूम के साथ दरिन्दगी ना जाने कितनी ऐसी घटनाएं हैं जो आये दिन हो रही हैं। लूट, हत्या,छेड़खानी, बलात्कार, साम्प्रदायिक दंगे आदि की घटनाएं यूपी में आम हैं। एक सर्वे के अनुसार उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अखिलेश सरकार से भी ज्यादा भयावह है। और अभी तो उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार को बने 6 महीने भी नहीं हुए और इन आपराधिक घटनाओं ने यूपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रोज अपराध की नई घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार को जेवर में हत्या, लूटपाट और कथित गैंगरेप की घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर लड़कियों से छेड़छाड़ का एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। यह घटना रामपुर की बताई जा रही है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस विडियो को छेड़छाड़ करने वाले लड़को ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद उनके मन में कानून का कोई खौफ नहीं है।
लड़के जिस तरह से लड़कियों से खिलेआम छेड़खानी कर रहे हैं ये देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो देखकर लग रहा है कि इन लड़कों में कानून नाम का ज़रा भी डर नहीं है।
विडियो में नजर आ रहा है कि राह चलती दो लड़कियों को 5-6 लड़कों का एक समूह घेर लेता है और उन्हें मॉलेस्ट करता है। इस दौरान ये लड़के हंसते हुए और विडियो बनाने और उसे फेसबुक पर डालने की बात कहते हुए सुने जा सकते हैं। इस विडियो में एक और लड़का भी विडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है जिससे पता चलता है कि एक से ज्यादा लड़कों ने इस छेड़खानी को कैमरे में कैद किया है।
इस दौरान ये लड़के लड़कियों का मजाक भी उड़ा रहे हैं। दिल दहला देने वाले इस विडियो में दोनों लड़कियां लड़कों के सामने गिड़गिड़ा रही हैं और ‘तुम्हारे घर में बहन नहीं है’ कहते हुए उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रही हैं। एक लड़का लड़की का दुपट्टा छीनने की कोशिश करता हुआ भी देखा जा सकता है।
बहरहाल, विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना की जांच जारी है। सत्ता में आने के बाद इस तरह के शोहदों से निपटने के लिए योगी सरकार ने ‘ऐंटी रोमियो स्कॉड’ शुरू किया था लेकिन बड़े शहरों से दूर छोटे शहरों और गांवों में क्या स्थिति है इसका अंदाजा इस विडियो से लगाया जा सकता है।
और अब योगी सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान भी उठ रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर विपक्षी दलों का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो यूपी में योगी का नहीं बल्कि जंगलियों का राज होगा और पूरे उत्तरप्रदेश में जंगल राज कायम हो जायेगा।
****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7