
दिल्ली नगर निगम चुनावों को संपन्न हुए महज़ एक महीना ही हुआ है और इन चुनावों में भाजपा को बम्पर जीत मिली, लेकिन एक महीने बाद दिल्ली MCD उपचुनावों में भाजपा का ये हाल, कोई मीडिया नहीं दिखा रहा है। हम आपको बता दें कि दिल्ली की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं बल्कि 1 आम आदमी के पक्ष में और दूसरा कांग्रेस के पक्ष में गया।
बीते माह संपन्न हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में बीजेपी ने तीनों नगर निगम पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 10 साल की सत्ताविरोधी लहर को धता बताते हुए भी जीत हासिल की थी. इसे जहां पीएम मोदी के बरकरार जादू का असर कहा गया. वहीं इसे राष्ट्रीय राजधानी से आम आदमी पार्टी का उतरता बुखार भी कहा गया. हालांकि इस बीच राजधानी के दो वार्ड मौजपुर और सराय पीपल थला में उपचुनाव संपन्न हुए. इन वार्डों में क्रमश: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जीत हासिल की है. इन दोनों वार्ड पर वोट 14 और 21 मई को पड़े थे. आज वोटों की गिनती संपन्न हुई।
दिल्ली प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मौजपुर सीट जीत ली है. AAP प्रत्याशी रेशमा ने यहां जीत हासिल की है. उन्हें कुल 9374 वोट मिले हैं. वह अपने निकटतम प्रत्याशी (कांग्रेस) से 699 वोट आगे रही हैं. कांग्रेस की रेखा शर्मा को यहां 8374 वोट मिले हैं. बीजेपी यहां तीसरे नंबर पर रही है. इसे बीजेपी के गिरते ग्राफ के तौर पर देखा जा रहा है. यहां बीजेपी प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई है. इससे पहले यह सीट बीजेपी के खाते में थी।
देश और प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस के लिए भी ये उपचुनाव राहत की खबर लाए हैं. इसके अलावा ये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के लिए भी यह अच्छी खबर है. कांग्रेस ने बीजेपी के प्रत्याशी को बुरी तरह हराया है. कांग्रेस के मुकेश गोयल को यहां 10946 वोट मिले हैं. बीजेपी को यहां 8203 वोट मिले हैं. वहीं AAP प्रत्याशी को यहां सिर्फ 2903 वोट मिले हैं. AAP प्रत्याशी की यहां जमानत जब्त हो गई है. इससे एक चीज पता चलती है कि झुग्गी-झोपड़ियों में अब भी कांग्रेस अपेक्षाकृत लोकप्रिय हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7