फरीदाबाद। ख़बर 24 एक्सप्रेस ।
एक ओर जहाँ नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए लोगों को आपस में लड़वाते हैं, दंगे करवाते हैं। वहीँ देश में कुछ ऐसी संस्थाएं, ऐसे लोग भी हैं जो लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं और भाईचारे की मिसाल को कायम करने की हमेशा कोशिश करती रहती हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसी संस्था है जो देश में आपसी भाईचारे की मिसाल को पेश कर रही है, एकता विकास मंच नाम की ये संस्था सभी वर्गों के साथ मिलकर हर किसी के लिए कार्य कर रही है।
देश के कौने-कौन में फैले इनके कार्यकर्त्ता हर वक़्त लोगों के उत्थान में लगे हैं।

एकता विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जो भाईचारे की मिसाल पेश की है वो वाकई काबिले तारीफ है। एकता विकास मंच के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने हिन्दू मंदिरों में जाकर सफाई की वहीँ हिन्दू कार्यकर्ताओं ने भी मस्जिदों में जाकर साफ़ सफाई कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
राष्ट्रीय एकता विकास मंच के अध्यक्ष और संस्थापक सतीश चोपड़ा ने ख़बर 24 एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि देश में एकता अखण्डता की नींव को हिलने नहीं देंगे और लोगों को नेताओं के गंदे इरादों से अवगत कराते रहेंगे, भाईचारे का संदेश पूरे देश में फैलाते रहेंगे और लोगों को आपस में जोड़ते रहेंगे।
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7