
लखनऊ । न्यूज़ डेस्क । ख़बर 24 एक्सप्रेस ।
लखनऊ के बालागंज इलाके में कब्रिस्तान तोड़ने के विरोध में मुसलमानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री तक बात पहुँचाने के लिए भाजपा नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सपा के नेताओं की साठ गाँठ से पहले भी इस कब्रिस्तान पर अवैध कब्ज़ा जमा लिया था, इतना ही नहीं भूमाफियों ने कब्रों तक को नहीं छोड़ा, कब्रिस्तान से कब्रों को उखाड़ शवों के कंकालों को ट्रक में भरकर नदी में फेंक दिया।
लोगों में इस बात का गुस्सा है, लोगों ने भूमाफियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा नेता सैय्यद मज़हर रिज़वी को ज्ञापन दिया जिसे वो मुख्यमंत्री के दफ्तर में भिजवा सकें।
भाजपा नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी से इस मुद्दे पर ख़बर 24 एक्सप्रेस ने बातचीत की उसमें उन्होंने बताया कि ये कब्रिस्तान बहुत पुराना है और इससे लोगों की भावनाएं जुडी हुई हैं अभी शबे बारात का दिन भी नज़दीक है। लोग अपने पूर्वजों की कब्रों को जब देखने गए तो वहां पर अवैध कब्जे पाये गए और उस स्थान पर कब्रें नहीं मिली। अवैध कब्जे की शिकायत सपा सरकार के समय में भी दी गयी थी लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
अब जब शबे बारात के मौके पर लोग कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कब्रों को देखने पहुंचे तो वहाँ मकान बन चुके थे।
मज़हर अब्बास के मुताबिक सपा नेताओं द्वारा पहले भी इस पर अतिक्रमण की कोशिश हुई है और भूमाफियों ने इस पाक़ जमी पर मकान तक बनाकर बेच डाले हैं। इस कब्रिस्तान में इमामबाड़ा बना दिया था माफियाओं ने उस तक को बेच डाला और अब पूरी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है, माफिया कब्रों को उखाड़कर फेंक रहें हैं, मुस्लिम समाज में इसको लेकर गुस्सा है इसके लिए वो जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जायँगे और इस बाबत बात करेंगे और लोगों की परेशानियों से उन्हें अवगत करवाएंगे।
सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी के मुताबिक इसमें कुछ समाजवादी पार्टी के स्थानीय लोगों की भूमिका भी बताई।
मामला काफी संगीन है और कब्रें उखाड़ने का है इसके लिए हमने स्थानीय पुलिस प्रशासन से बातचीत की उनके मुताबिक मामला काफी गंभीर है लेकिन अभी उनके संज्ञान में नहीं है पुलिस के मुताबिक वो पूरी तरह मुस्तैद हैं और शिकायत मिलने पर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं।
****
न्यूज़ डेस्क: लखनऊ
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7