
धंधा है पर गन्दा है ये कहावत बहुत पुरानी हो चली है लेकिन धंधे अब तक बंद नहीं हुए हैं। यहाँ तक कि अब ये धंधे हाइटेक हो चुके हैं।
यहाँ बात हो रही है तेजी से अपने पैर पसारते जिस्मफरोसी के धंधे की, जो तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पहले इसके लिए एक जगह सुनिश्चित होती थी लेकिन अब ये घर मकानों फार्म हाउस, होटलों, पब, बार, डिस्क इत्यादि से तेज़ी से फैल रहा है और इन सबमें साथ मिल रहा है कुछ सफेदपोशों का, जिनकी बदौलत ये धंधा काफी फलफूल रहा है।
अब ये धंधेबाजों ने सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है, अब वाकायदा लड़कों को प्रेम जाल में फंसाया जाता है और इसके बाद शुरू होती है आगे की कहानी।
सोशल साइट पर लड़कियों की कीमत लगती रही और जिस्मफरोशी का गंदा खेल चलता रहा। इस देह व्यापार में ग्राहकों को स्पेशल पैकेज का ऑफर तक दिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर जिस्मफरोशी का धंधा चलने के आरोप में पुलिस तीन महिलाओं व तीन युवकों को न्यू अमृतसर इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। बी डिवीजन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।

एक महिला पिछले दो सालों से इस धंधे से जुड़ी थी। उसके पास दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी के दौरान तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। तीनों लड़कियां जालंधर व लुधियाना की रहने वाली हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों में न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह व दानिश शामिल हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट पर इस धंधे से जुड़े लोग ग्राहकों को फांस कर न्यू अमृतसर के फ्लैट में लाया करते थे। इस फ्लैट को एक महिला ने किराए पर ले रखा था। वह मौके से फरार है। सभी आरोपियों को जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि इस नेटवर्क के बाकी साथियों तक पुलिस पहुंच सके। यह गिरोह आन डिमांड लड़कियों को बुलाता था। गिरोह का नेटवर्क चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा से लेकर नवांशहर तक फैला है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express