Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / पुणे ने मुंबई को 3 रनों से दी मात

पुणे ने मुंबई को 3 रनों से दी मात

राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा उसका विजय रथ रोक दिया। मुंबई की टीम पिछले 6 मैचों से लगातार जीतती आ रही थी। पुणे की शानदार बोलिंग ने इस मैच में मुंबई की टीम को 161 रन बनाने से रोक दिया। पुणे के लिए बेन स्टोक्स ने शानदार बोलिंग की। स्टोक्स ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। स्टोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई की ओर से उसके कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। रोहित ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छकके जड़े। इस जीत के बाद RPS की टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के चौथे पायदान पर आ गई। वहीं मुंबई इंडियंस अभी भी 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

हार की हैट्रिक के बावजूद भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन, किस्मत ने लिखा नया इतिहास | ICC Women’s World Cup 2025

हार की हैट्रिक के बावजूद भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन, किस्मत ने लिखा नया इतिहास | ICC Women’s World Cup 2025

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading