Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजगढ़ लोकसभा सीट पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खुलकर सामने आई भीम सेना

राजगढ़ लोकसभा सीट पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खुलकर सामने आई भीम सेना

राजगढ़: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है, भीम सेना प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के लोगोंं के साथ कुछ घटना या शोषण होता है तो कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आता और जब चुनाव आते हैं तो यह लोग अनुसूचित जनजाति के लोगों को अपना वोट बैंक का आधार मानकर उनके साथ सेल्फी लेने या फोटो सेशन कराने पहुंच जाते हैं।

हाल ही में हमारे समाज के लोगों के साथ ग्राम तीतरी में एक दुखद घटना हुई जिसमें एक ही परिवार के 8 लोगो की काली सिंध नदी में डूबने से मृत्यु हो गई प्रशासनिक लापरवाही यहां रही कि उनके द्वारा परिवार का विस्थापन नहीं कराया जिसकी जमीन और मकान डूब क्षेत्र में गया था।
लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया सिर्फ फोटो सेशन कराया कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अपने आपको समाज सेविका बताने वाली राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी उन्ही के ही गांव में पिछले वर्ष एक दलित नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और नाबालिक बालिका के विरोध करने पर बालिका को मिट्टि का तेल डालकर आग लगा दी गई।
लेकिन जो आज चुनाव के समय अपने आपको समाज सेविका बताते हुए केवल वोट बैंक का आधार मानते हुए हमदर्द बताने का प्रयास कर रही है।

भीम सेना आगे आई तब जाकर आरोपियों के उपर मुकदमा दर्ज किया गया था। बीएसपी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन करने को लेकर भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल प्रत्याशी खरीदा है वो पूरे समाज को नही खरीद सकती यही षडयंत्र उन्होंने गुना में किया है भीम सेना इसका पुरजोर विरोध करती है और इस लोकसभा चुनाव में भीम सेना कांग्रेस को आइना दिखाएगी।


रिपोर्ट : अब्दुल वसीम अंसारी
राजगढ़, मध्यप्रदेश


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading