Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Cyclone Fani : बर्बादी की एक भयावह तस्वीर, उड़ीसा में अब तक 39 मौतें, बंगाल की तरफ बढ़ा तूफान

Cyclone Fani : बर्बादी की एक भयावह तस्वीर, उड़ीसा में अब तक 39 मौतें, बंगाल की तरफ बढ़ा तूफान

तबाही का तूफान, एक ऐसा तूफान जिसने उड़ीसा,बंगाल में तबाही मचा दी है। उड़ीसा में अबतक यह तूफान ने 39 लोगों को लील चुका है।

ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब फैनी तूफान का खतरा पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया है। खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे तूफान ने तेज हवाओं के साथ दस्तक दे दी है। यहां 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं।

चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ ने शुक्रवार को भारी बारिश और 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा के तटीय इलाकों में दस्तक दी। तूफान के कारण 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे ‘फैनी’ धर्म नगरी पुरी के तट से टकराया और आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा पहुंच गई। राज्य प्रशासन ने तूफान की आशंका के कारण दो दिनों में लगभग 10 हजार गांवों और 52 नगरों से लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बीपी सेठी ने बताया कि पुरी में सिर पर पेड़ गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शहर की कई इमारतों, कच्चे घरों और अस्थायी दुकानों को नुकसान पहुंचा है। भुवनेश्वर में तीन की मौत हुई, जबकि नयागढ़ में कंक्रीट के ढांचा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

वहीं, केंद्रपाड़ा के राहत शिविर में दिल का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति ढांचा तबाह हो चुका है, जिसे बहाल करना चुनौती होगा। सैकड़ों इंजीनियर और तकनीशियन युद्ध स्तर पर बिजली बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘फैनी’ के चलते राजधानी भुवनेश्वर में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश हुई। शहर में संचार व्यवस्था और बिजली आपूर्ति ठप है। तूफान के कारण बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत उखड़ गई, जबकि एम्स इमारत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। वहीं सड़क पर पेड़ गिरने के कारण राजभवन और विधानसभा जाने का रास्ता भी बंद हो गया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe