Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / देशभर में बड़ी धूम धाम से मना प्रेम पूर्णिमाँ व्रत, सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आवाह्न पर पुरुषों ने रखा अपनी पत्नियों के लिए उपवास

देशभर में बड़ी धूम धाम से मना प्रेम पूर्णिमाँ व्रत, सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आवाह्न पर पुरुषों ने रखा अपनी पत्नियों के लिए उपवास

बुलंदशहर के सत्य ॐ सिद्धाश्रम में सत्यास्मि मिशन की ओर से लोगों ने सत्यई देवी माँ पूर्णिमाँ देवी का व्रत किया। पूरे देशभर में यह व्रत किया गया। पतियों ने अपनी पत्नियों के के लिए उपवास रखा।

प्रेम पूर्णिमाँ व्रत ठीक वैसे ही किया जाता है जैसे स्त्रियां अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत करती हैं। ऐसे ही इस व्रत की मान्यता है।
सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आवाह्न पर लोग इस व्रत को करते हैं, यह पांचवा प्रेम पूर्णिमाँ व्रत था।
बुलंदशहर के सत्य ॐ सिद्धाश्रम से शुरू हुआ यह व्रत सबसे पहले सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के भक्तों ने सत्यास्मि मिशन की तरफ से किया था। अब यह धीरे-धीरे देशभर में फैल गया।

लोग अपनी पत्नियों के त्याग व परिवार के प्रति उनके समर्पण के लिए यह व्रत करते हैं।


सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज का कहना है कि सभी हक पुरूषों के लिए ही दिए गए हैं। स्त्री समाज में पुरूषों को पूज्नीय बनाया गया है जबकि जन्म देने वाली उस स्त्री को पूज्नीय नहीं बनाया गया जो हर पीढ़ा को सहकर बच्चे को जन्म देती है और फिर उसका निःस्वार्थ भाव से लालन पालन करती है।

बता दें कि सत्य ॐ सिद्धाश्रम में शुक्रवार को पांचवा प्रेम पूर्णिमाँ दिवस मनाया गया। इस दौरान पतियों ने पत्नी के लिए करवा चौथ की तरह व्रत रखा। साथ ही गृह शांति, संतान सुख, लक्ष्मी प्राप्ति आदि की मनोकामना की।
बता दें कि आश्रम में प्रेम पूर्णिमा व्रत का आयोजन पिछले पांच साल से लगातार 19 अप्रैल को किया जा रहा है। इसमें पति अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ की तरह व्रत रखते हैं। पति पूरे दिन निराहार रहकर शाम के समय पत्नी द्वारा खीर और फल का भोग प्रेम पूर्णिमा को अर्पण कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह व्रत अनूठा है। और अब पूरे देशभर में मनाया जाने लगा है। इस दौरान पूर्व में व्रत रखने वालों ने व्रत से हुए लाभ भी बताए, उन्होंने अपने साथ हुए चमत्कार सभी के साथ साझा किए।


साथ ही भक्तों ने समाज को प्रेम पूर्णिमा व्रत का महत्व बताया। इस अवसर पर शालू, मोहित जादौन, शिवकुमार, राजकुमारी, मीरा, अनिल यादव, आशा, प्रवीण शर्मा, उमा, संजय तोमर, मनोरमा, राजकरण, मोनिका, अजय, सोनिका, प्रयांक, कनिका-उत्कर्ष, ज्योति, अरविंद, कृष्णा,श्रीपाल, निर्मल,मोहन बंसल आदि दंपति मौजूद रहे। अविवाहित लड़के लड़कियों ने भी इस व्रत को किया।


रिपोर्ट : शुभम तेवतिया, ख़बर 24 एक्सप्रेस बुलंदशहर


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

One comment

  1. Somesh Dutt Sudhir

    🙏🙏प्रणाम गुरुवर🙏🙏 🌹जयॐसत्यॐसिद्धाय नमः🌹

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe