“
“
“
“
मंजिल तक वे ही पहुंच पाते हैं जिनके सपनों में जान होती है।जिनके हौसले बुलंद होते हैं। आज हम एक ऐसी ही शख्सियत की बात करने जा रहे हैं। इस नन्ही सी शख्सियत ने अपने हुनर से बढ़ों-बढ़ों को मात दे दी।
“

“
हम बात कर रहे हैं डांस के बाप आकाश मित्रा की। छोटे पैकेट बड़े धमाके की।
आकाश दिखने में जितने छोटे हैं हुनर में वे कहीं अधिक बड़े हैं। आकाश मित्रा अभी 7 साल के हैं लेकिन उन्होंने 5 साल की उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था।

आकाश मित्रा आज एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं। वो जहां जाते हैं लोग उनके पीछे-पीछे उनके ऑटोग्राफ के लिए दौड़ते हैं। उन्हें घेर लेते हैं।
आकाश बिहार की राजधानी पटना में रहते हैं, बिहार की धरती ने अनेक हुनरमंद पैदा किये हैं, बिहार प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए जाना जाता है, बिहार की धरती से सबसे ज्यादा आईएस-आईपीएस निकलते हैं। लोगों में हुनर कूट-कूटकर भरा है। आकाश मित्रा बिहार की धरती से हैं उन्होंने भी अपने हुनर से बिहार का नाम रोशन किया है।
आकाश मित्रा अपने घर में सबसे लाडले हैं, उनके दादा हमेशा आकाश के साथ दिखते हैं। आकाश के मम्मी-पापा अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं, उनका कहना है कि उनके बेटे ने हमारे परिवार का सर ऊंचा कर दिया है, आज हम आकाश के नाम से जाने जाते हैं इससे ज्यादा गर्व की बात और क्या होगी।
“
“
आकाश मित्रा सोनी पर मशहूर डांस रियल्टी शो “सुपर डांसर – 2” में नज़र आये थे। उन्होंने अपने डांस से शो के जजों को भी चौंका दिया था। शो में एक बार कटरीना कैफ आई थीं उन्होंने आकाश को देखकर कहा था कि क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
आकाश बिहार के पटना में रहते हैं और अभी तीसरी कक्षा में पढ़ रहे हैं। आकाश डांस के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छे हैं।
आकाश आज देश के कौन-कौन में जाकर अपने हुनर को दिखा रहे हैं। उनको देशभर से गेस्ट बनने के लिए निमंत्रण आते हैं, आकाश लाइव डांस परफॉर्मेंस भी देते हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express