श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज इसी संदर्भ में बता रहे हैं कि कैसे गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किस राशि को क्या मिलेगा? किस राशि पर इनका सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा?
स्वामी जी के अनुसार गुरु बृहस्पति को धन का कारक ग्रह भी माना गया है। बृहस्पति के मार्गी होने से सभी राशिय़ों पर धन की वर्षा होने वाली है। तो चलिए स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के अनुसार आपको बताते हैं कि गुरुदेव बृहस्पति के मार्गी होने का सभी राशियों पर क्या असर होगा?
10 जुलाई 2018 को देव गुरु ब्रह्स्पति मार्गी हो गए हैं। पूर्व में 9 मार्च 2018 को बृहस्पति तुला राशि में वक्री हुए थे। इस बीच 123 दिन तक वक्री काल में बृहस्पति ने सभी राशि के लोगों के जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न की है।और गुरु लगभग 12 अक्टूबर तक मार्गी रहेंगे तथा 12 नवंबर से 10 दिसम्बर 2018 के बीच सूर्य के निकट रहने से बृहस्पति ग्रह अस्त हो जाएगा। अस्त होने से बृहस्पति का प्रभाव कम हो जाएगा। 12 अक्टूबर 2018 को गुरु ग्रह तुला राशि को छोड़ कर वृश्चिक राशि में प्रस्थान करेंगे।यो अब से देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने के कारण इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर होगा।स्वामी सत्येंद्र जी के अनुसार-देव गुरु बृहस्पति ग्रह को आध्यात्मिक जगत का अधिपत्य ग्रह और विवाह,नोकरी,पद प्रतिष्ठा व्रद्धि,सन्तान,और व्यवसायिक आय या धन का कारक ग्रह माना गया है। यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थान पर हो तो उसे धनवान बना देता है।अन्यथा किसी क्रूर ग्रह से पीड़ित होने पर उसे इस सभी सुख सुविधाओं में अचानक बांधाये झेलनी पड़ती है।
9 मार्च 2018 को गुरु के वक्री होने से सभी लोगो को अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विशेषकर मकर और कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक संपन्नता की प्राप्ति होगी और वृषभ राशि वालों की अनेकों समस्याएं दूर होंगी।
मेष :- राशि में बृहस्पति सप्तम स्थान में मार्गी हो रहे हैं। यह दांपत्य सुख व वैवाहिक जीवन का स्थान है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। भाग्योदय होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।पर नई योजना या किसी को धन देने में थोड़ा विचार अवश्य करें।
वृषभ :- इस राशि में बृहस्पति छठे भाव में मार्गी होंगे। आने वाले समय में अनेको समस्याओं का समाधान होगा और व्यय में कमी आएगी तथा धन की कमी दूर होगी।इस समय आप कोई नया कार्य या नई योजना व् व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।
मिथुन :-इस राशि में बृहस्पति पंचम स्थान में मार्गी होंगे।आपको शुभ समाचार मिलेंगें।रुक कर चल रहे व्यापार का विस्तार होगा, नौकरीपेशा वाले को प्रमोशन मिलने के पुरे आसार है, वेतन में भी वृद्धि होकर मिलने के सम्भावनाएं हैं।
कर्क :-इस राशि में बृहस्पति का चौथे स्थान से मार्गी होना अधिकतर शुभ रहेगा।घर परिवार में सुख मिलेगा,एश्वर्य में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन संबंधी कार्यों में किये प्रयत्नों में अच्छी सफलता मिलेगी।
सिंह :-इस राशि में बृहस्पति तृतीय स्थान में मार्गी हो रहे हैं। जो भाई-बंधुओं का स्थान है। भाई-बंधुओं से चल रहा विवाद निर्णायक स्थिति में पहुंचेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।स्वस्थ में लाभ होगा,पर नियमित दवाई चल रही है,तो उन्हें लेते रहे।अभी कुछ समय निर्बल है।
कन्या :-इस राशि में बृहस्पति द्वितीय स्थान यानी धन भाव में मार्गी हो रहे है। इसका आपको शुभ प्रभाव मिलेगा।चाहे रुक रुक कर ही सही पर उधार दिया पैसा लौट आएगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी।स्त्री पक्ष को कष्ट के उपरांत शांति मिलेगी।
तुला :-इस राशि में लग्न स्थान यानी प्रथम भाव में बृहस्पति मार्गी होंगे। जिनका स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा था, उसमें सुधार आएगा। जो लोग कोर्ट के क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं,उन्हें कुछ अच्छा समाचार मिलेगा।वेसे इस वर्ष में प्रयास ये करें की 20 अगस्त से 10 सितम्बर और अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक किसी विवाद में न पड़ें।
वृश्चिक:-इस राशि के लोगों के लिए बृहस्पति द्वादश भाव में मार्गी होने से यात्रा खर्चे के चलते हुए भी शुभ सिद्ध होने वाली है। अचानक कहीं से रुका हुआ या नए कार्य से सारा पैसा आ सकता है।यदि नया व्यापार शुरू किया है, तो उसमें आगे चलकर लाभ मिलने लगेगा।
धनु :-इस राशि में बृहस्पति एकादश स्थान में मार्गी होंगे।यो व्यवसाय हो या नोकरी सभी में कुछ न कुछ अच्छी आय की वृद्धि होगी।मित्रों और पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा।नए मित्रों से सम्बन्ध बनेंगे।
मकर :-इस राशि के दशम स्थान में बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं।रुका प्रमोशन या कोई बड़ा पद, कुछ भी किसी भी प्रकार का सम्मान मिलने के योग बन रहे है,साथ ही वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।आपके परिश्रम के अनुरूप शुभ परिणाम मिलने का शीघ्र समय आ गया है।यदि आप लेखन से जुड़े है या कोई वीडियो बनाते है या आप फिल्मों से जुड़े है, तो आप इसी सम्बंधित लोगों के सहयोग मिलने से सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
कुंभ :-इस राशि के नवम स्थान में बृहस्पति का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए विशेष आर्थिक संपन्नता की ओर इशारा कर रहा है।जो अनेकों वर्षो तक या अभी किसी योजना की सफलता का इंतजार कर रहे थे उसमें अब तक की मेहनत का परिणाम अब आपको बहुत अच्छे से लाभ के साथ मिलने वाला है।पर कुछ अतिरिक्त धन के अधिक व्यय की सम्भावना है,विपरीत लिंगी की सफलता में साहयता को किया प्रयत्न आपका धन और मन से कुछ कष्ट देगा,पर भविष्य में उसका भी लाभ मिलेगा।
मीन :-इस राशि के अष्टम स्थान में बृहस्पति मार्गी होंगे।ये गुरु की राशि होने से इस राशि के लोगों को उनके चले आ रहे प्रयत्न का परिणाम से उन्हें मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ मिलेगा।
विशेष:-जिनकी जन्मकुंडली में गुरु किसी ग्रह से पीड़ित है,उन्हें ये सब लाभ थोडा रुक रुक कर मिलेंगे या मनवांछित रूप से नहीं मिलेंगे,पर कम ही सही पर कुछ लाभ तो अवश्य मिलेगा।
यो अपने गुरु के मंत्र का जप अवश्य करें और गुरुवार को 5 या 7 बूंदी के लड्डू गाय या कुत्ते को खाने को दे।
जो पुखराज पहनते है उन्हें अपना पुखराज या उसका उपरत्न गुरुवार को उतार कर पंचाम्रत से धोकर अपने गुरु मन्त्र से पूजा करके फिर से तर्जनी ऊँगली में पहनना चाहिए। इससे उस रत्न की शुद्धि होकर शक्ति बढ़ेगी।
इस लेख को अधिक से अधिक अपने मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें, पूण्य के भागीदार बनें।
अगर आप अपने जीवन में कोई कमी महसूस कर रहे हैं? घर में सुख-शांति नहीं मिल रही है? वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है? पढ़ाई में ध्यान नहीं लग रहा है? कोई आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर रहा है? आपका परिवार खुश नहीं है? धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो रहा है? घर में बीमारी का वास हो रहा है? पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है?
अगर आप इस तरह की कोई भी समस्या अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं तो एक बार श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के पास जाएं और आपकी समस्या क्षण भर में खत्म हो जाएगी।
माता पूर्णिमाँ देवी की चमत्कारी प्रतिमा या बीज मंत्र मंगाने के लिए, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से जुड़ने के लिए या किसी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें +918923316611
ज्ञान लाभ के लिए श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के यूटीयूब
https://www.youtube.com/channel/UCOKliI3Eh_7RF1LPpzg7ghA से तुरंत जुड़े।
******
श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

