Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / !!राष्टीय सद्भावना दिवस 2019!! बता रहे हैं सद्गुरु स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

!!राष्टीय सद्भावना दिवस 2019!! बता रहे हैं सद्गुरु स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

20 अगस्त, दिन मंगलवार को पूरे भारत में सद्भावना दिवस 2019 (राजीव गाँधी का 75वीँ वर्ष गाँठ) मनाया जायेगा।
सद्भावना दिवस का महत्व
राजीव गाँधी की याद में हर साल सद्भावना दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके देश के लिये किये गये कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों के द्वारा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टी को साफतौर पर देखा जा सकता है। उनके जन्मदिवस के सालगिरह पर देश के विकास के लिये दिये गये उनके भाषणों के उत्साहयुक्त और प्रेरणादायी शब्द हमेशा याद किये जाते है। उनके कहे हुये शब्द बहुत ही प्रेरणादायी थे,जो आज भी देश के युवाओं को भारत का नेतृत्व करने के लिये प्रेरित करते है।यो इसी सदभावना के अनेक नियमों को कैसे अपनाए,जिनसे हमारे ह्रदय ओर कर्म में सदभावना का उच्चतर विकास हो और हमारा जीवन स्वस्थ और प्रेम सहित शान्तिमयी बने,तो इस पर मेरी प्रेमबारी कविता संग्रह के अंतर्गत लिखी एक कविता उस प्रकार से है कि-

!!सद्भावना दिवस पर कविता!!

प्रेम का भाव ह्रदय में रखकर
सबमें अपना आपा देख।
ये मेरे ओर मैं इनका हूं
यो सद्भावना बढ़ती नेक।।

ना बोलो कोई ऐसी वाणी
जो ह्रदय पहुँचायें ठेस।
प्यार से बोलो सहज भाव रख
यो मिटाती सद्भावना सभी क्लेश।।

अतिथि सदा देव रूप है
उसे सदा दो सम्मान।
जो बने सत्कार करना
यही संस्कार सद्भावना ज्ञान।।

प्रातः उठो शौच हो निवर्त
ओर करो सदा व्यायाम।
स्वस्थ तन में शुभ भावना पनपे
ओर सद्भावना पाती उच्च आयाम।।

मात पिता संग और परिजन
सभी के प्रति रहो विनम्र।
सीखो उनसे औरों को सिखाओ
यो सद्भभावना जनती शुभ कर्म मर्म।।

पौधे वृक्ष लगाओ घर पर
हरित क्रांति शहर देश बढाओ।
प्राण वायु वृक्षों से बढ़ती
इस सद्भावना को सदा अपनाओ।।

अपने जन्मदिन पर करो प्रतिज्ञा
झूंठ प्रपंच से रहूं सदा दूर।
गरीबों असहाय की करूँ सहायता
इस सद्भावना से रहूं भरपूर।।

स्वच्छ रहूं और स्वच्छता अपनाउ
व्यर्थ न फेंकू प्लास्टिक की वस्तु।
घर बाहर फैलाऊं न कूड़ा
ग्रहण करूँ सद्भावना अस्तु।।

आज सद्भावना दिवस है भारत
नमन सद्भावना की मूरत परम्।
जन्मदिवस राजीव गांधी जी का है
उनके सदभावना नियम संग मनाये हम।।
!!जय हिंद जय भारत!!


स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe