नागपुर के कामठी क्षेत्र में 1147 एकड़ जमीन को लेकर चंद्रशेखर बावनकुले पर लगे आरोपों की पड़ताल। जानिए क्या है सच और क्या सिर्फ वायरल दावा?

Nagpur News | Fact Check By Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express
Chandrashekhar Bawankule पर जमीन को लेकर उठे सवाल, लेकिन क्या सच में है 1147 एकड़?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। नाम जुड़ रहा है चंद्रशेखर बावनकुले का — और आरोप है कि उनके पास नागपुर के कामठी क्षेत्र में 1147 एकड़ जमीन है।
ये दावा एक कथित पत्रकार रामेश्वर शिवाजी देरकर के द्वारा किया गया है। देरकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि ये पहली नजर में ये आरोप बड़े लगते हैं, लेकिन जब हमने इस पूरे मामले को ठंडे दिमाग से और जमीन से जुड़े तथ्यों के आधार पर समझने की कोशिश की, तो कहानी कुछ अलग ही निकली।
मामला क्या है, और कहां से उठा?
बताया जा रहा है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स और सीमित प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा सामने आया। इसमें कहा गया कि बावनकुले, उनकी पत्नी और बेटी के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन 7/12 रिकॉर्ड में दर्ज है।
लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि ‘यह जानकारी अभी तक किसी आधिकारिक दस्तावेज के साथ सार्वजनिक रूप से प्रमाणित नहीं हुई है।’
हमने क्या चेक किया?
Khabar 24 Express ने इस पूरे दावे को लेकर कई स्तर पर पड़ताल की:
- क्या इस मामले में कोई सरकारी पुष्टि है? → नहीं
- क्या किसी कोर्ट या जांच एजेंसी में यह मामला दर्ज है? → नहीं
- क्या किसी बड़े और विश्वसनीय मीडिया हाउस ने इसे कन्फर्म किया? → नहीं
यानी अब तक यह मामला सिर्फ “कहा जा रहा है” तक सीमित है। मतलब सच्चाई से परे है। आरोपों में दम नहीं है। मामला काफी हद तक एक नेता को बदनाम करने या राजनीतिक साजिश के तहत हो सकता है। या फिर अपना कोई निजी स्वार्थ तलाशने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा सकते हैं।
7/12 रिकॉर्ड का नाम लेना कितना सही?
अक्सर लोग 7/12 (सात-बारा) का हवाला देकर बड़ी बातें कह देते हैं। लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है:
- 7/12 में नाम होना, जमीन के पूरे मालिक होने की गारंटी नहीं होता
- कई बार जमीन संयुक्त नाम पर होती है
- कहीं पर पुराना रिकॉर्ड अपडेट नहीं होता
- या फिर नाम केवल एक हिस्से/हिस्सेदारी का होता है
इसलिए सिर्फ 7/12 का जिक्र करके “1147 एकड़ जमीन” बताना सीधे-सीधे निष्कर्ष निकाल देना है, जो सही तरीका नहीं है।
अभी की स्थिति क्या कहती है?
सीधी और साफ बात —
- इस समय 1147 एकड़ जमीन वाला आरोप साबित नहीं है
- कोई आधिकारिक पुष्टि, ठोस दस्तावेज या विश्वसनीय रिपोर्ट सामने नहीं आई है
जिम्मेदारी किसकी है?
आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती यही है कि लोग बिना सच जाने गलत के भागीदार बन जाते हैं। यानी किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई जाने बिना उसे शेयर करने लग जाते हैं। या सच मान बैठते हैं।
ऐसे में अगर किसी नेता का नाम लेकर बड़ा आरोप फैलता है, तो उसकी जांच करना और बिना पुष्टि के उसे सच मान लेना — दोनों में फर्क समझना जरूरी है।
Khabar 24 Express की साफ राय
हम न किसी के पक्ष में खड़े हैं, न विरोध में लेकिन एक बात साफ है:
- बिना सबूत के किसी पर इतने बड़े आरोप को सच मान लेना सही नहीं
- और बिना जांच के उसे फैलाना, समाज में भ्रम पैदा करता है
और अंत में….
चंद्रशेखर बावनकुले के नाम पर 1147 एकड़ जमीन का जो दावा वायरल हो रहा है
“वह अभी तक सिर्फ एक अपुष्ट दावा है, हकीकत नहीं।“
जब तक कोई पुख्ता रिकॉर्ड या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आती, तब तक इसे सच मानना जल्दबाजी होगी।
Fact Check Report : Manish Kumar Ankur, Khabar 24 Express, Exclusive
Tags: Chandrashekhar Bawankule News, Bawankule Land Case Truth, 1147 Acre Land Nagpur, Kamthi Land Issue, Bawankule Property Fact Check, Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7