Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में जहरीला पानी! 50 से ज्यादा लोग बीमार, क्या इंदौर की तर्ज पर लोगों को हो रही है मारने की तैयारी?

Nagpur में जहरीला पानी! 50 से ज्यादा लोग बीमार, क्या इंदौर की तर्ज पर लोगों को हो रही है मारने की तैयारी?

नागपुर के मनकापुर इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। निखारे लेआउट और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों से सप्लाई हो रहा पानी अब लोगों के लिए बीमारी का कारण बन गया है।

50 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जबकि प्रशासनिक आंकड़े कुछ और कहानी बता रहे हैं। आखिर पीने के पानी में ऐसा क्या मिला कि पूरा इलाका दहशत में है?

मामला नागपुर के मनकापुर, निखारे लेआउट और आसपास के क्षेत्रों का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान सीवर का पानी सीधे पीने की लाइन में मिल गया। नतीजा… घरों के नलों से जो पानी निकला, वो जीवन देने के बजाय बीमारी देने लगा।

इलाके में पीलिया, तेज बुखार, दस्त, उल्टी और कमजोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं। आधिकारिक तौर पर 8 लोगों में पीलिया की पुष्टि की गई है, लेकिन स्थानीय निवासियों का दावा है कि बीमारों की संख्या 50 से भी ज्यादा है।

कई परिवारों ने निजी अस्पतालों में इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर दिए। कुछ युवाओं को अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा।

इस पूरे मामले में आरोप है कि पाइपलाइन का काम ओरेंज सिटी वाटर की ओर से किया जा रहा था। काम के दौरान लापरवाही बरती गई और सीवर लाइन का पानी पेयजल पाइपलाइन में मिल गया। अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सीधा जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर नगर निगम की रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। ओआरएस पैकेट और दवाइयां बांटी गईं। जांच के आदेश दिए गए हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब दो हफ्तों से लोग बीमार पड़ रहे थे, तब तक कार्रवाई में देरी क्यों हुई?

स्थानीय लोग कह रहे हैं कि आधिकारिक रिपोर्ट में प्रभावितों की संख्या कम बताई जा रही है। अगर आंकड़ों में अंतर है, तो असली सच क्या है? क्या प्रशासन नुकसान को छोटा दिखाने की कोशिश कर रहा है? या फिर जांच के बाद असली तस्वीर सामने आएगी?

एक और बड़ा सवाल अगर पाइपलाइन में सीवर का पानी मिला, तो क्या पूरे सिस्टम की जांच होगी? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी कुछ दिनों में ठंडा पड़ जाएगा?

नागपुर के मनकापुर का यह मामला सिर्फ एक इलाके की समस्या नहीं, बल्कि शहरी जल आपूर्ति व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। जब नल से पानी की जगह बीमारी बहे, तो भरोसा कैसे कायम रहेगा?

ऐसी ही जमीनी और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ। चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को शेयर करें और कमेंट में बताएं क्या इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading