संघर्ष, पीड़ा और उम्मीद… ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि संभाजीनगर के दिव्यांग राजू जोंनवाल की 20 साल लंबी जिंदगी की सच्चाई है। दोनों पैरों से 90 प्रतिशत दिव्यांग राजू जोंनवाल बीते दो दशकों से घर की चार दीवारों में कैद थे। लेकिन आज उनकी जिंदगी में ऐसा ऐतिहासिक पल आया, जिसने न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।
संभाजीनगर निवासी दिव्यांग राजू जोंनवाल पिछले 20 वर्षों से घर से बाहर नहीं निकल पाए थे। दिव्यांगता के कारण उनकी आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी थी और जीवन चार दीवारों तक सिमट गया था। उनकी यह पीड़ा सामने आई श्री अमोल डी. वालके के ऑनलाइन दिव्यांग जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान। 10 जनवरी 2026 को हुए इस संवाद में राजू जोंनवाल ने दिल से अपनी इच्छा जाहिर की कि अगर उन्हें मोटराइज्ड साइकिल मिल जाए, तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज से फिर जुड़ सकते हैं।
संभाजीनगर में सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद यह मांग अधूरी नहीं रही। नागपुर से केवल 15 दिनों के भीतर CRC यानी सेंट्रल रिहैबिलिटेशन सेंटर विभाग के माध्यम से राजू जोंनवाल को मोटराइज्ड साइकिल उपलब्ध कराई गई। यह मोटराइज्ड साइकिल भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्रीकांत देशपांडे, भाजपा विदर्भ कार्यालय के कार्यालयीन मंत्री श्री संजय फांजे और भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल मेश्राम के शुभहस्तों से प्रदान की गई।
इस मौके पर श्री अमोल डी. वालके ने देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, चंद्रशेखर बावनकुले और डॉ. उपेंद्र कोठेकर का आभार जताया। यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दिव्यांगों के स्वाभिमान, अधिकार और आत्मनिर्भरता की जीत की कहानी है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7