Brijbhushan Rajput | UP News | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है क्या नोटिस के बाद विधायक के तेवर नरम पड़ेंगे, या फिर भाजपा को एक और बगावत का सामना करना पड़ेगा?
मामला 30 जनवरी का है, जब उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा दौरे पर थे। इसी दौरान चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों और करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया।
करीब 30 गाड़ियां और 20 बाइकें काफिले के सामने खड़ी कर दी गईं।
विधायक का आरोप था कि उनकी विधानसभा के करीब 100 गांवों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। पाइपलाइन के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। यही मुद्दा देखते ही देखते सड़क से निकलकर सियासी गलियारों तक पहुंच गया।
इस टकराव के बाद विधायक के बयान लगातार सुर्खियों में रहे। कभी किसी को भी रोकने की बात, तो कभी जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री तक को रोकने जैसे बयान। इन बयानों को पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना।
इधर, विधायक को बचाने की कोशिश परिवार की तरफ से भी हुई। विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटे के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
उन्होंने लिखा कि कोई भी खुद को पार्टी से ऊपर न समझे। हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी गई।
लेकिन इन सब प्रयासों के बावजूद शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व ने नोटिस भेज दिया।
विवाद के बीच विधायक के तेवर अब भी नरम नहीं दिखे। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर पूछा क्या मुझे बुंदेलखंड के सातों जिलों का दौरा करना चाहिए, कौन-कौन मेरे साथ चलेगा?
इन्हीं सब घटनाओं के बीच अब सबसे बड़ी चर्चा है क्या बृजभूषण राजपूत भाजपा छोड़ सकते हैं? राजनीतिक गलियारों में उनके समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें तेज हैं। चरखारी विधानसभा लोधी बाहुल्य मानी जाती है, और हालिया लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र से सपा को मजबूत समर्थन मिला है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल साफ है भाजपा विधायक को नोटिस देकर बगावत रोक पाएगी, या उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और बड़ा सियासी मोड़ आने वाला है?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7