राजस्थान की धरती, भगवा वस्त्र और भक्ति से भरे प्रवचन… लेकिन आज यही सब सवालों के घेरे में है। 25 साल की युवा कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक इंजेक्शन लगाया गया और कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गईं।
बुधवार 28 जनवरी की शाम जोधपुर के एक आश्रम में अचानक साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ती है। बताया जाता है कि वे पिछले दो दिनों से बीमार चल रही थीं। इसी दौरान आश्रम में ही एक कंपाउंडर को बुलाया गया और उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। हाथ-पैर ढीले पड़ गए और वे होश में नहीं रहीं।
इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया क्योंकि साध्वी प्रेम बाईसा पहले से ही एक बड़े विवाद का सामना कर रही थीं। 13 जुलाई 2025 को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक व्यक्ति से गले मिलती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया और साध्वी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
16 जुलाई को साध्वी ने जोधपुर के बोरानाडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने साफ कहा था कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति उनके पिता वीरमनाथ हैं और यह वीडियो साल 2021 का है, जब वे अवसाद में थीं और पिता ने उन्हें संभालने के लिए गले लगाया था।
अब साध्वी की मौत के बाद वही पुराना विवाद फिर से चर्चा में है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है, लेकिन मेडिकल सूत्रों के मुताबिक उनकी आंतों में लाल निशान पाए गए हैं, जो जहर के असर की ओर इशारा कर सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने SIT का गठन किया है, जिसकी जांच ACP छवि शर्मा कर रही हैं। इंजेक्शन लगाने वाला शख्स और दी गई दवा, दोनों पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि साध्वी की मौत कैसे हुई, सवाल ये है कि क्या सच कभी सामने आ पाएगा? क्या ये एक मेडिकल लापरवाही थी या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा? जवाब FSL रिपोर्ट और SIT जांच के बाद ही मिलेगा।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express