Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Priti Rawat Murder Case, Rishikesh में खौफनाक मर्डर: एम्स कर्मचारी प्रीति रावत की हत्या में बड़ा खुलासा

Priti Rawat Murder Case, Rishikesh में खौफनाक मर्डर: एम्स कर्मचारी प्रीति रावत की हत्या में बड़ा खुलासा

Rishikesh Crime News | Priti Rawat Murder Case | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express

उत्तराखंड के शांत माने जाने वाले ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एम्स में काम करने वाली 32 साल की प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आरोप है कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी शख्स ने की, जिसने शादी के लिए तलाक लिया, पुश्तैनी संपत्ति बेची और जिंदगी बदलने का दावा किया था। सवाल ये है कि क्या प्यार के नाम पर प्रीति से बहुत बड़ी कीमत वसूल ली गई?

ऋषिकेश के शिवाजी नगर इलाके में किराए के कमरे में अकेली रहने वाली प्रीति रावत की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रीति तलाकशुदा थीं और AIIMS ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत ने सीधे तौर पर सुरेश गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि सुरेश गुप्ता और प्रीति के बीच लंबे समय से संबंध थे।

शादी के लिए सुरेश ने चार महीने पहले अपनी पत्नी से तलाक लिया और प्रीति के कहने पर हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति तक बेच दी।

लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी। ऋषिकेश में मनचाही जगह पर घर नहीं मिल पाने को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यही मनमुटाव धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या पूरी तरह प्लान्ड थी या गुस्से में उठाया गया खौफनाक कदम।

ये मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भरोसे, रिश्ते और फैसलों के गलत मोड़ की कहानी है। सवाल ये है कि अगर प्यार में सब कुछ दांव पर लगाना पड़ जाए, तो क्या अंजाम इतना खतरनाक हो सकता है?

अगर आप ऐसी ही ज़मीनी हकीकत, सच्ची और असरदार खबरें सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading