Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Ujjain Tarana Violence: नमाज़ के बाद भड़का बवाल, पथराव के बीच बस में लगाई आग, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

Ujjain Tarana Violence: नमाज़ के बाद भड़का बवाल, पथराव के बीच बस में लगाई आग, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

उज्जैन के तराना में हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर नमाज़ के बाद बस स्टैंड इलाके में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पथराव शुरू हुआ और एक खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात संभालने खुद एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे हैं और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तराना में बीएनएस की धारा 163 लागू है, लेकिन सवाल ये है कि क्या हालात अब काबू में हैं या तनाव अभी बाकी है?

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में सांप्रदायिक तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार रात हुए विवाद के बाद शुक्रवार दोपहर प्रशासन को लगा कि स्थिति सामान्य हो चुकी है, लेकिन तभी तकिया मोहल्ला क्षेत्र से 50 से 60 लोगों की भीड़ बस स्टैंड पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक पत्थर चलने लगे। पथराव के बाद दूसरा पक्ष भी सड़कों पर उतर आया। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में दहशत फैल गई और हालात और बिगड़ गए।

इस पूरे विवाद की जड़ गुरुवार शाम की एक घटना बताई जा रही है। शुक्ला गली निवासी सोहिल ठाकुर पर राम मंदिर संघ कार्यालय के पास लोहे की रॉड, लाठी और चाकू से हमला किया गया था। हमलावरों पर आरोप है कि उन्होंने सोहिल को धमकाया और सिर पर गंभीर वार किया। घायल अवस्था में सोहिल को पहले तराना और फिर उज्जैन रेफर किया गया।

घटना के बाद अस्पताल के बाहर भीड़ जुटी और यहीं से हालात ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान, रिजवान, नावेद सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। इनमें से पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, एक अब भी फरार है।

शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हनुमान चालीसा के पाठ के बीच कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसे लेकर प्रशासन और संगठनों के बीच तनाव बना रहा।

तराना में हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सवाल यही है कि क्या सख्त कार्रवाई से शांति लौटेगी या तराना में तनाव अभी जारी रहेगा?

ऐसी ही ज़मीनी और बड़ी खबरों के लिए
Khabar 24 Express को अभी Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading