उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है।
पत्र में उन्होंने किसी भी राजनीतिक या संगठनात्मक विवाद का खुलकर जिक्र नहीं किया, बल्कि अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की बात कही। सबसे अहम बात यह है कि सिद्दीकी ने यह भी बताया कि उनके साथ कई अन्य साथी नेता भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वह लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रहे और मायावती सरकार में मंत्री भी बने। बीएसपी से अलग होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।
इस फैसले के बाद यूपी की राजनीति में एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है क्या नसीमुद्दीन सिद्दीकी किसी नई पार्टी में जाएंगे? या फिर किसी बड़े सियासी गठबंधन का हिस्सा बनेंगे?
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का इस्तीफा सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि कांग्रेस की यूपी रणनीति पर उठता एक बड़ा सवाल है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7